लाइव न्यूज़ :

करतारपुर गलियारे को लेकर सुब्रह्मण्यम स्वामी के बयान पर विवाद, कांग्रेस ने कहा- अपना रुख स्पष्ट करे बीजेपी

By भाषा | Updated: August 25, 2019 18:22 IST

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा था कि करतापुर गलियारे का काम राष्ट्रहित में रोक देना चाहिए और पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं होनी चाहिए। सुब्रह्मण्यम ने साथ ही कहा था कि सिख राष्ट्रवादी होते हैं और वे इसे समझेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसुब्रह्मण्यम स्वामी ने करतारपुर गलियारे पर काम राष्ट्रहित में बंद करने की बात कही थीकांग्रेस का आरोप- करतारपुर गलियारे पर स्वामी के बयान से सिखों की भावनाएं आहत हुई हैं

पंजाब के दो कैबिनेट मंत्रियों समेत प्रदेश के कई कांग्रेस नेताओं ने रविवार को भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी पर उनके इस बयान को लेकर प्रहार किया कि करतारपुर गलियारे पर काम राष्ट्रहित में बंद कर दिया जाना चाहिए। पार्टी के आठ विधायकों समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने स्वामी की निंदा की और कहा कि करतारपुर गलियारे पर उनके बयान से सिखों की भावनाएं आहत हुई हैं।

एक संयुक्त बयान में विधायकों-- हरप्रताप सिंह अजनाला, कुलजीत सिंह नागरा, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, फतेहजंग सिंह बाजवा, बरिंदरमीत सिंह पाहरा, कुलबीर सिंह जीरा, बलविंदर सिंह लड्डी और संतोख सिंह भलाईपुर के अलावा पंजाब के मंत्रियों-- सुखजिंदर सिंह रंधावा और भारत भूषण आशु ने कहा कि भाजपा और उसकी सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

उन्होंने कहा, 'पूरा पंजाब खासकर सिख समुदाय यह अच्छी तरह जानता है कि बादल परिवार को सिखों के हितों में काम करने के बजाय सत्ता से चिपके रहना पसंद है।' कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गुरुद्वारों पर जीएसटी तथा भाजपा के एक नेता द्वारा इस गलियारे का विरोध समेत विभिन्न मुद्दों पर शिअद की चुप्पी ‘साबित करती है कि इस पाप में भाजपा के साथ उसकी मिली-भगत है।’

स्वामी ने शनिवार को कहा था कि करतापुर गलियारे का काम राष्ट्रहित में रोका जाना चाहिए और पाकिस्तान के साथ किसी भी मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं होनी चाहिए। जब उनसे सिखों की भावनाओं के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि सिख राष्ट्रवादी होते हैं और वे इसे समझेंगे। पिछले साल एक बड़ी पहल के तहत भारत और पाकिस्तान करतारपुर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर के बाबा नानक साहिब से जोड़ने के लिए एक गलियारा बनाने पर राजी हुए थे।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीकरतारपुर साहिब कॉरिडोरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह