लाइव न्यूज़ :

फोटो: भारत जोड़ो यात्रा में "तपस्वी (राहुल गांधी) ने पहना है थर्मल....", भाजपा के दावे पर हमलावर हुई कांग्रेस, ट्वीट कर दिया यह जवाब

By आजाद खान | Updated: January 8, 2023 18:05 IST

इस मुद्दे पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने भी इससे पहले एक ट्वीट किया था और कहा था कि "जासूस संघियों, टी-शर्ट के सदमे से बाहर कब आओगे?"

Open in App
ठळक मुद्देभारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की टी-शर्ट को लेकर भाजपा नेता ने एक और दावा किया है। बीजेपी नेता मंजिंदर सिंह सिरसा के दावे के अनुसार, "तपस्वी (राहुल गांधी) ने पहना है थर्मल....।"ऐसे में इस पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है और भाजपा को जवाब भी दिया है।

नई दिल्ली:राहुल गांधी जब से भारत जोड़ो यात्रा शुरू किए हुए है तब से उनके टी-शर्ट को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। ऐसे में भाजपा के कई नेताओं ने यह दावा किया है कि इतनी ठंड होने के बावजूद भी जो राहुल गांधी केवल एक ही टी-शर्ट में यात्रा करते हुए नजर आ रहे है, उन्होंने अपने टी-शर्ट के अंदर कोई गर्म कपड़ा पहन रखा है। 

ऐसे में इस विवाद में बीजेपी नेता मंजिंदर सिंह सिरसा भी शामिल हो गए है जिन्होंने एक फोटो ट्वीट किया है। फोटो में सिरसा ने दावा किया है कि राहुल गांधी अपने टी-शर्ट के अंदर एक स्लीवलेस थर्मल पहने है। इस ट्वीट को लेकर अब कांग्रेस ने भी जवाब दिया है और ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। 

भाजपा नेता ने राहुल गांधी की फोटो ट्वीट कर क्या कहा 

आपको बता दें कि भाजपा नेता मंजिंदर सिंह सिरसा ने राहुल गांधी की दो फोटो ट्वीट की है जिसमें एक में वह वही सफेट टी-शर्ट में दिखाई दे रहे है। मंजिंदर सिंह सिरसा ने एक और फोटो शेयर किया है जिसमें कथित तौर पर पहले वाले फोटो को जूम कर दिखाया गया है और दावा किया गया है कि वे एक स्लीवलेस थर्मल में नजर आ रहे है। 

इन फोटो को शेयर करते हुए भाजपा नेता ने ट्वीट भी किया है और कहा है, "स्लीवलेस थर्मल और बटन वाली टी शर्ट झूठे राहुल गांधी के नकली तपस्वी के दावे को उजाकर कर रही है। सर्दियों में ठंड लगना सामान्य है। यह नकली प्रचार के लिए ध्यान आकर्षित करने की नौटंकी के अलावा और कुछ नहीं था।" 

कांग्रेस ने भी किया है पलटवार

बीजेपी नेताओं पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि भक्त एक हताश नस्ल हैं, वे सामूहिक रूप से जूम इन कर रहे है और रागा  की टी-शर्ट की आरजी, उनकी 'गर्दन', 'छाती' और टी-शर्ट की 'झुर्रियों' के स्क्रीनशॉट ले रहे हैं। 

यही नहीं इससे पहले भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने भी एक ट्वीट किया है और कहा है, "जासूस संघियों, टी-शर्ट के सदमे से बाहर कब आओगे?" वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कहा है कि "लोग मुझसे पूछते हैं कि आपके भाई केवल टी-शर्ट में यात्रा कर रहे हैं, उन्हें ठंड नहीं लगती। उन्हें जैकेट पहनने को कहिए। मैं कहना चाहूंगी कि मेरे भाई को कुछ नहीं होगा उन्होंने सत्य का कवच पहना हुआ है।"

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो