लाइव न्यूज़ :

India China Clash: चीन की घुसपैठ पर कांग्रेस का प्रधानमंत्री पर निशाना, पूछा- 'मोदी जी की 'लाल आंख' कब दिखेगी?'

By विनीत कुमार | Updated: August 31, 2020 13:56 IST

लद्दाख के पैंगोंग सो क्षेत्र में चीनी सैनिकों की एक बार फिर घुसपैठ की खबरों के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर इस घटना को लेकर सवाल उठाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन की घुसपैठ पर कांग्रेस ने साधा पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना, रणदीप सुरजेवाला ने उठाए सवालरणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर पूछा- फौज तो भारत मां की रक्षा में निडर खड़ी हैं, पर मोदी जी की “लाल आँख” कब दिखेंगी?'

लद्दाख के पैंगोंग सो क्षेत्र में 29 और 30 अगस्त की रात चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिश की खबरों के आने के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने ट्वीट कर पूछा कि 'मोदी जी की लाल आंख कब दिखेगी।'

दरअसल, भारतीय सेना ने सोमवार को जानकारी दी कि भारतीय जवानों ने पैंगोंग सो क्षेत्र में 29 और 30 अगस्त की दरम्यानी रात यथास्थिति बदलने के चीन की पीएलए के ‘उकसावे’ वाले सैन्य अभियान को विफल कर दिया।

सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने बताया कि चीन की ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ ने पूर्वी लद्दाख गतिरोध पर सैन्य और राजनयिक बातचीत के जरिये बनी पिछली आम सहमति का उल्लंघन किया और यथास्थिति को बदलने के लिए उकसावेपूर्ण सैन्य अभियान चलाया।

रणदीप सुरजेवाले ने इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद ट्वीट किया, 'देश की सरजमीं पर क़ब्जे का नया दुस्साहस! रोज नई चीनी घुसपैठ........पांगोंग सो लेक इलाका, गोगरा व गलवान वैली, डेपसंग प्लैनस, लिपुलेख, डोका लॉ व नाकु लॉ पास। फौज तो भारत मां की रक्षा में निडर खड़ी हैं, पर मोदी जी की “लाल आँख” कब दिखेंगी?'

मिली जानकारी के अनुसार इस बार चीनी सैनिकों ने फिंगर 4 से 8 के बीच नहीं बल्कि पैंगांग झील के दक्षिणी किनारे पर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की। भारतीय सेना के अनुसार चीनी सैनिकों को पीछे धकेला जा चुका है। घटना के बाद भारत ने उस इलाके में जवानों की संख्या को बढ़ा दिया है। वहीं इस झड़प के बाद भी चूशूल में ब्रिगेड कमांडर लेवल की वार्ता की तैयारी हो रही है। 

बता दें कि इससे पहले लद्दाख के गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इस झड़प में 45 से ज्यादा चीनी सैनिकों के भी मारे जाने का दावा किया गया था। हालांकि, चीन ने अभी तक अपने सैनिकों के मारे जाने या घायल होने की पुष्टि नहीं की है। यह घटना 1975 के बाद से पहली ऐसी घटना थी जब एलएसी पर चीन और भारतीय सैनिकों खून बहे।

टॅग्स :कांग्रेसरणदीप सुरजेवालाचीनभारतीय सेनानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह