लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: कांग्रेस ने सीएम नवीन पटनायक से यस बैंक में जमा भगवान जगन्नाथ के कोष की सुरक्षा पर स्पष्टीकरण मांगा

By भाषा | Updated: March 8, 2020 06:06 IST

कांग्रेस नेता नरसिंह मिश्रा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह मामला चिंता का विषय है क्योंकि पूरे देश के लाखों भक्तों की भावना इससे जुड़ी है, इसलिए मुख्यमंत्री को आगे आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। मिश्रा ने कहा कि पटनायक ने लोगों को आश्वस्त नहीं किया है कि भगवान का पैसा निजी बैंक में सुरक्षित है।

Open in App
ठळक मुद्देनकदी संकट से जूझ रहे यस बैंक में भगवान जगन्नाथ के नाम जमा 545 करोड़ रुपये के सावधि पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच, ओडिशा में विपक्षी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

नकदी संकट से जूझ रहे यस बैंक में भगवान जगन्नाथ के नाम जमा 545 करोड़ रुपये के सावधि पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच, ओडिशा में विपक्षी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

विपक्षी पार्टी ने कहा कि कानून मंत्री प्रताप जेना द्वारा दिए गए बयान में मार्च महीने के अंत तक भगवान के पैसे को राष्ट्रीयकृत बैंक में स्थानांतरित करने की घोषणा पर्याप्त नहीं है।

कांग्रेस नेता नरसिंह मिश्रा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह मामला चिंता का विषय है क्योंकि पूरे देश के लाखों भक्तों की भावना इससे जुड़ी है, इसलिए मुख्यमंत्री को आगे आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। मिश्रा ने कहा कि पटनायक ने लोगों को आश्वस्त नहीं किया है कि भगवान का पैसा निजी बैंक में सुरक्षित है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को लोगों को बताना चाहिए कि कैसे भगवान का पैसा नियमों को ताक पर रखकर निजी बैंक में जमा कराया गया।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय महापात्रा ने भी संकटग्रस्त बैंक से भगवान के पैसे की वापसी को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि भगवान जगन्नाथ का पैसा एक ही निजी बैंक में रखा गया।

महापात्रा ने कहा कि नियमावली के तहत मंदिर का पैसा राष्ट्रीयकृत बैंक की स्थानीय शाखा में जमा कराया जाना चाहिए। इस बीच, पुरी के संगठन श्री जगन्नाथ सेना ने शनिवार को प्रदर्शन किया और सतर्कता विभाग के हस्तक्षेप की मांग की। संगठन ने पुरी के सतर्कता प्रकोष्ठ के उप अधीक्षक के समक्ष शिकायत भी दर्ज कराई।

टॅग्स :ओड़िसानवीन पटनायकयस बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल