लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को बेंगलुरु बुलाया, वोटों की गिनती जारी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 13, 2023 09:45 IST

13 मई को वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई। 13 मई की सुबह 8 बजे जब मतगणना शुरू हुई उसके बाद से ही कांग्रेस उत्साहित है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। इस बीच कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों से बेंगलुरु पहुंचने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को बेंगलुरु बुलायाकर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान हुआ था13 मई को वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान हुआ था। 13 मई को वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई। 13 मई की सुबह 8 बजे जब मतगणना शुरू हुई उसके बाद से ही कांग्रेस उत्साहित है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। इस बीच कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों से बेंगलुरु पहुंचने को कहा है। वोटों की गिनती जारी होने के बीच ही सभी चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को बेंगलुरु बुलाने को किसी भी तरह के तोड़-फोड़ से बचने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

इस बीच शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है और कार्यकर्ताओं ने जीत तय मानकर पार्टी कार्यालय में जीत की जश्न मनाना शुरू कर दिया है। नई दिल्ली में सुबह 8 बजे से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी। जैसे ही  शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखी कांग्रेस के कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमने लगे। कर्नाटक में कांग्रेस अपनी जीत तय मान रही है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पूर्व जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रही कांग्रेस ने इस बात को स्पष्ट किया है कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलने वाली जीत सीधे तौर पर दिल्ली के सियासत पर चोट करेगी और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हार के तौर पर लेना चाहिए। 

इस संबंध में कांग्रेस नेता और पार्टी के मीडिया सेल के प्रमुख जयराम रमेश ने बीते शुक्रवार को कहा कि राज्य चुनाव में पार्टी की जीत सीधे तौर पर पीएम मोदी की हार होगी और कर्नाटक जीत कांग्रेस के लिए 2024 के आम चुनाव में विजय द्वार के तौर पर साबित होगी क्योंकि सकारात्मक नतीजे से ही पूर्वानुमान लगेगा कि कांग्रेस 2024 में केंद्र की सत्ता पर काबिज होगी।

जयराम रमेश पहले ही कह चुके हैं कि कर्नाटक में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है इसलिए जेडीएस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की गुंजाइश नहीं है।  जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि जेडीएस बिखर जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार मुझे नहीं लगता कि जेडीएस के साथ गठबंधन सरकार की कोई गुंजाइश है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेबेंगलुरुJairam RameshBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो