लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी को जिताने के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, 2 पूर्व CM को अमेठी और रायबरेली का बनाया पर्यवेक्षक

By आकाश चौरसिया | Updated: May 6, 2024 15:28 IST

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपने गढ़ को बचाने के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को अमेठी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को रायबरेला का पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने गढ़ में दो पूर्व सीएम को नियुक्त किया यह नियुक्तियां अमेठी और रायबरेली के लिए हुई हैंदूसरी ओर प्रियंका गांधी भी आज से अमेठी के दौरे पर

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट को जीतने के लिए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया। गौरतलब है कि हाल में कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से कांग्रेस पार्टी के पुराने वफादार नेता किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। 

फिलहाल, पार्टी ने अशोक गहलोत को अमेठी का और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रायबरेली का पर्यवेक्षक नियुक्त किया। 

दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार की शाम रायबरेली और अमेठी जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और प्रियंका के भाई राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव मैदान में हैं, जबकि अमेठी से गांधी परिवार के बेहद करीबी सहयोगी किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। ये दोनों ही सीटें कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही हैं। 

रायबरेली जिला कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज तिवारी ने बताया कि चुनाव प्रचार को गति देने के लिए रायबरेली के भुएमऊ स्थित गेस्ट हाउस में जिले के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है जिसमें प्रियंका शामिल होंगी। इस बीच, अमेठी कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि प्रियंका शाम चार बजे अमेठी के फुरसतगंज हवाई अड्डे पर उतरेंगी। उसके बाद वह रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में रायबरेली के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। 

सिंह ने बताया कि इस बैठक के बाद वह देर शाम अमेठी स्थित कांग्रेस के केन्द्रीय कार्यालय आएंगी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। वह भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। पार्टी सूत्रों ने रायबरेली में कहा कि प्रियंका के अपने भाई राहुल गांधी के पक्ष में प्रचार के लिए जिले में रहने की उम्मीद है। राहुल आम चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रहे हैं। प्रियंका गांधी गत तीन मई को कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के नामांकन के वक्त अमेठी आयी थीं। उस वक्त उन्होंने कहा था कि वह छह मई को आएंगी और पूरे चुनाव के दौरान अमेठी और रायबरेली में रहेंगी। 

अमेठी से 15 साल तक सांसद रहे राहुल गांधी ने इस बार रायबरेली लोकसभा सीट से पिछले शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को दोबारा मैदान में उतारा है। रायबरेली और अमेठी की हाई प्रोफाइल सीटों पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आगामी 20 मई को मतदान होगा। पिछली बार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से हारने वाले राहुल गांधी इस बार अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४भूपेश बघेलअशोक गहलोतअमेठीरायबरेलीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी