लाइव न्यूज़ :

बंगाल में भाजपा की बढ़ती ताकत देख, कांग्रेस और तृणमूल आ रहे है एक-दूसरे के करीब 

By शीलेष शर्मा | Updated: June 5, 2019 04:49 IST

कांग्रेस नेतृत्व ने इसका गंभीरता से संज्ञान लिया है और इसकी समीक्षा की जा रही है. गौरतलब है कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मात्र दो स्थानों पर सफलता मिली जिनमें मालदा दक्षिण और बहरामपुर की सीटें शामिल है. 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेतृत्व ने इसका गंभीरता से संज्ञान लिया है और इसकी समीक्षा की जा रही है16वीं लोकसभा में उसके 33 सांसद थे जो घटकर मात्र 22 रह गये है.

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की भारी पराजय के बाद पार्टी राज्यों में नेतृत्व परिवर्तन कर संगठन को मजबूत करने में जुट गयी है. पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अभी से पश्चिमी बंगाल समेत कुछ राज्यों में नये समीकरण भी तलाश कर रही है. 

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कांगे्रस का शीर्ष नेतृत्व पश्चिमी बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने पर गंभीरता से विचार कर रही है. यह विचार उस समय आया जब पार्टी के नेताओं ने पश्चिमी बंगाल के कांग्रेसी नेताओं से पार्टी की पराजय के बावत चर्चा की. 

इधर बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भी कांग्रेस को साथ मिलकर चुनाव लड़ने के संकेत भिजवाए है. हाल के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जिस तरह सीटें हासिल की तथा विधानसभा चुनाव के लिए जो कोशिशें भाजपा की ओर से हो रही है उसे देखते हुए तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस आपसी गठबंधन कर भाजपा को रोकने की कोशिश करेंगे.

वामदलों के साथ लोकसभा चुनाव में सीमित गठबंधन को लेकर कांग्रेस में खासी नाराजगी है. सूत्र बताते है कि पार्टी के सांसदों ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी से इस बावत शिकायत की कि चुनाव के दौरान वाम दलों ने ना केवल कांग्रेस प्रत्याशियों को हराने के लिए काम किया बल्कि कुछ संसदीय क्षेत्रों में सीमित गठबंधन के बावजूद अपने उम्मीदवार उतारे. 

कांग्रेस नेतृत्व ने इसका गंभीरता से संज्ञान लिया है और इसकी समीक्षा की जा रही है. गौरतलब है कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मात्र दो स्थानों पर सफलता मिली जिनमें मालदा दक्षिण और बहरामपुर की सीटें शामिल है. 

वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस को भी खासा नुकसान हुआ है . 16वीं लोकसभा में उसके 33 सांसद थे जो घटकर मात्र 22 रह गये है. 295 सदस्यों वाली विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के 208 विधायक है, जबकि कांग्रेस के 43, भाजपा के 10, भाकापा के 23, आरएसपी के तीन, फारवर्ड ब्लॉक दो और सीपीआई का एक सदस्य है. 

कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस दोनों को ही अब यह महसूस हो रहा है कि यदि साझा रणनीति के तहत विधानसभा चुनाव नही लड़ा गया तो कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस  दोनों को नुकसान होगा और भाजपा उसका लाभ उठाएगी. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के  दौरान तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच चुनावी गठबंधन को लेकर कई दौर की बातचीत हुई लेकिन अधीररंजन चौधरी के विरोध और ममता बनर्जी के अड़ियल रुख के कारण कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस चुनावी गठबंधन करने में विफल हो गये थे. 

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों