नागपुर में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की

By भाषा | Published: August 2, 2021 12:36 AM2021-08-02T00:36:49+5:302021-08-02T00:36:49+5:30

Congress and BJP workers shout slogans against each other in Nagpur | नागपुर में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की

नागपुर में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की

नागपुर, एक अगस्त नागपुर शहर के महल इलाके में रविवार को कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस ने बताया कि मामले के बिगड़ने से पहले ही स्थिति पर काबू पा लिया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय शहर के महल इलाके में ही स्थित है।

डीसीपी (जोन तीन) लोहित मटानी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब कांग्रेस के पार्षद बंटी शेल्के दोपहर में ‘संघ से संसद तक’ रैली का नेतृत्व कर रहे थे।

उन्होंने बताया, ‘‘ रैली का मार्ग तय था लेकिन शेल्के ने अचानक निकट के गणेश मंदिर में जाकर दर्शन करने का फैसला किया। हालांकि, वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया।’’

इसके बाद इस स्थल के नजदीक भाजपा कार्यकर्ता जमा हो गए और दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप करके स्थिति को शांत कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress and BJP workers shout slogans against each other in Nagpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे