लाइव न्यूज़ :

संसद में कांग्रेस ने लगाया आरोप, केंद्र सरकार ने बिना किसी तैयारी के लॉकडाउन लागू किया

By भाषा | Updated: September 18, 2020 13:40 IST

राज्य सभा में शुक्रवार को कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार ने बिना किसी तैयारी के देश पर लॉकडाउन थोप दिया था। कांग्रेस ने कहा कि पहले भी बिना किसी तैयारी के नोटबंदी और जीएसटी लागू किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे'सरकार ने बिना किसी तैयारी के देश पर लॉकडाउन लगाया, नोटबंदी और जीएसटी के दौरान भी ऐसा ही किया गया'जब कोरोना पर ध्यान देना चाहिए था तब केंद्र सरकार मध्य प्रदेश में सरकार गिराने में व्यस्त थी: कांग्रेस

कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए मंत्रियों और सांसदों के वेतन में कटौती के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को राज्यसभा में सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने बिना किसी तैयारी के लॉकडाउन लागू किया था।

कांग्रेस सदस्य राजीव सातव ने कहा कि उनकी पार्टी इस प्रस्ताव का समर्थन करती है लेकिन सरकार को विकास कार्य के लिए महत्वपूर्ण अहम ‘‘एमपीलैड’’ को बंद नहीं करना चाहिए।

उन्होंने सरकार से मांग की कि उसे पीएम केयर्स फंड का हिसाब लोगों को देना चाहिए। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि उसने विगत में बिना किसी तैयारी के नोटबंदी और जीएसटी लागू किया था और अब इस बार उसने बिना किसी उचित विचार विमर्श और तैयारी के लॉकडाउन लागू कर दिया।

सातव ने कहा कि सरकार ने कहा था कि 21 दिनों में कोरोना वायरस पर काबू पा लिया जाएगा। लेकिन बीमारी तो दूर नहीं हुई, रोजगार के मौके जरूर समाप्त हो गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस शुरूआती दौर में सरकार को कोरोना वायरस से मुकाबले की ओर ध्यान देना चाहिए था, उस समय वह मध्य प्रदेश में सरकार गिरा रही थी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगवानी में लगी थी।

सातव ने सेंट्रल विस्टा के निर्माण के समय को लेकर भी सवाल उठाया और कहा कि इस समय उस परियोजना पर 20 हजार करोड़ रूपये खर्च करने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संसद भवन सिर्फ 100 साल पुराना है जबकि यूरोप के कई देशों की संसद की इमारतें काफी पुरानी हैं और वहां अब भी संसद की कार्यवाही होती है।

उन्होंने कहा कि यह समय कोराना से लड़ने का है और उस पर ही ध्यान दिया जाना चाहिए। वह मंत्रियों के वेतन और भत्तों से संबंधित (संशोधन) विधेयक, 2020 और संसद सदस्य वेतन, भत्ता एवं पेशन (संशोधन) विधेयक 2020 पर सदन में एक साथ हुयी चर्चा में भाग ले रहे थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं