लाइव न्यूज़ :

गोवा: कांग्रेस का बड़ा आरोप, अस्पताल से 'लोगों को धमका' रहे हैं सीएम मनोहर पर्रिकर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 22, 2018 10:56 IST

Congress allegation on Goa CM  Manohar Parrikar: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वह अस्पताल से ही लोगों को धमका रहे हैं। कांग्रेस लगातार गोवा सीएम के मेडिकल बुलेटिन की भी मांग कर रही है।

Open in App

पणजी, 22 सितंबर:  गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर बीते कई दिनों से अपनी बीमारी के चलते अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वह अस्पताल से ही लोगों को धमका रहे हैं। कांग्रेस लगातार गोवा सीएम के मेडिकल बुलेटिन की भी मांग कर रही है।

ऐसे में अब पार्टी के नेता ने कहा है कि सीएम अस्पताल के कमरे में लोगों को धमका रहे हैं। पर्रिकर इन दिनों दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में एडवांस पैंक्रियाटिक कैंसर का इलाज करा रहे हैं।

ऐसे में अब गोवा में कांग्रेस के पर्यवेक्षक ए. चेल्लाकुमार ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वह अस्पताल में हो सकते हैं, हां, मैं आपकी अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं, लेकिन मुझे संदेश मिल रहा है कि आप अस्पताल से लोगों को फोन कर रहे हैं, उन्हें धमका रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस की ओर से कभी इस तरह के बयान गोवा सीएम को लेकर नहीं दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम के कथित रूप से 1.44 लाख करोड़ रुपये के खनन घोटाले में  को होने के कारण, उन्हें लोगों को यह आश्वासन देना चाहिए कि अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो वह अपनी सपंत्तियों को जब्त करा देंगे। 

वहीं, ये आरोप ऐसे वक्त में लगाया गया है जब बीजेपी गठबंधन के सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने मीडिया से कहा कि पर्रिकर ने गुरुवार को उनसे प्रशासनिक मामलों को लेकर फोन पर बातचीत की है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस लगातार बीजेपी के  फ्लोर टेस्ट  की बात कह रही है।

 

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरगोवाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष