लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अशोक गहलोत-सचिन पायलट की जंग रोकने के लिए हुई सक्रिय, राहुल और खड़गे करेंगे बैठक

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 6, 2023 14:08 IST

राजस्थान चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस आलाकमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे तकरार को खत्म करने के लिए सक्रिय हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी में मची खासी गहमागहमी पार्टी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही सियासी रार को लेकर है चिंतितराजस्थान में कांग्रेस को एकजुट करने के लिए खड़गे और राहुल कर रहे हैं बैठक

जयपुर/दिल्ली: कांग्रेस पार्टी में राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर खासी गहमागहमी मची हुई है। खबरों के मुताबिक पार्टी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही सियासी रार को लेकर बेहद चिंतित है और दोनों की तनातनी से पार्टी को होने वाले चुनावी नुकसान को लेकर आशंकित है।

यही कारण है कि कांग्रेस आलाकमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे तकरार को खत्म करने के लिए सक्रिय हो गया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को राजस्थान कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की।

इसके साथ यह जानकारी भी सामने आ रही है कि राजस्थान की समीक्षा बैठक करने के बाद दोपहर 3.30 बजे पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। इस बैठक के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सचिन पायलट समेत राजस्थान कांग्रेस के कई दिग्गज इस बैठक में हिस्सा लेंगे, वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इस में शामिल होंगे।

कांग्रेस ने बीते दिनों राजस्थान की तरह छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव के बीच चल रहे आंतरिक संघर्ष को ठँडा करने का प्रयास किया और सिंह देव को छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम बनाकर विवाद को संभालने का प्रयास किया। ठीक उसी तरह से अब कांग्रेस राजस्थान में भी वैसा ही प्रयास करती हुई दिखाई दे रही है ताकि आगामी विधानसबा चुनाव में गहलोत और पायलट के बीच चल रही सियासी जंग में सूब की सत्ता न हाथ से छिटक जाए। 

राजस्थान में कांग्रेस पिछले साढ़े चार साल से सत्ता में है लेकिन गहलोत-पायलट के बीच मतभेदों के कारण यह राज्य कांग्रेस के लिए भारी सिरदर्द का विषय बना हुआ है। सचिन पायलट साल 2020 में सीएम गहलोत के खिलाफ विद्रोह कर चुके हैं और उप मुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख का पद खो चुके हैं। अब देखना है कि निकट भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस गहलोत-पायलट के बीच के युद्ध को रोक पाती है या फिर विपक्षी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दोनों की जंग का फायदा उठाते हुए एक बार फिर से राजस्थान में भगवा पताका फहराती हैं।

टॅग्स :Rajasthan Congressमल्लिकार्जुन खड़गेअशोक गहलोतसचिन पायलटकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील