लाइव न्यूज़ :

Congress-AAP Haryana Election 2024: 50 सीट पर चुनाव लड़ने की योजना, कांग्रेस-आप में गठजोड़ नहीं, सुरजेवाला ने कहा- हमने अपनी बात आलाकमान को कह दी...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 6, 2024 20:30 IST

Congress-AAP Haryana Election 2024: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से ठीक पहले आप सूत्रों ने दावा किया कि पार्टी (आप) द्वारा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी करने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देCongress-AAP Haryana Election 2024: आप 90 सदस्यीय विधानसभा की 50 सीट पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही।Congress-AAP Haryana Election 2024: हरियाणा में पांच अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होना है।Congress-AAP Haryana Election 2024: चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने पर वे भाजपा छोड़ देंगे।

Congress-AAP Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) में रार तेज हो गई है। हरियाणा में गठबंधन को लेकर कांग्रेस फॉर्मूला आप को मंजूर नहीं है। सूत्रों ने कहा कि दोनों के बीच गठबंधन टूट सकता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हमने अपनी बात पार्टी आलाकमान को कह दी है कि हम AAP के बिना भी सक्षम हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सहमति बनती नहीं दिख रही है और अरविंद केजरीवाल नीत ‘आप’ राज्य में 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह दावा किया। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से ठीक पहले आप सूत्रों ने दावा किया कि पार्टी (आप) द्वारा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी करने की संभावना है। आप सूत्रों ने दावा किया, ‘‘हरियाणा में गठबंधन के लिए बातचीत टूटने की कगार पर है और आप 90 सदस्यीय विधानसभा की 50 सीट पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही।’’

इससे पहले, पार्टी के नेताओं ने कहा था कि आप हरियाणा में 10 सीट मांग रही है, जबकि कांग्रेस पांच से सात सीट की पेशकश कर रही है। सूत्रों ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर कोई सहमति बनती नजर नहीं आ रही। ‘इंडिया’ गठबंधन में साझेदार आप और कांग्रेस ने हालिया लोकसभा चुनाव हरियाणा, गुजरात और दिल्ली में साथ मिलकर लड़ा था।

हरियाणा में, आप को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट दी गई थी। पार्टी के प्रदेश प्रमुख सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के नवीन जिंदल से हार गए थे। आप सूत्रों ने दावा किया कि भाजपा और कांग्रेस के कई अंसतुष्ट नेता हरियाणा में पार्टी (आप) में शामिल होने को तैयार हैं। राज्य में पांच अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होना है।

हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस भी टिकट बंटवारे को लेकर अपने-अपने नेताओं के कड़े विरोध का सामना कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा विधायकों सहित पार्टी के कई नेताओं ने घोषणा की है कि चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने पर वे भाजपा छोड़ देंगे।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019Aam Aadmi Partyकांग्रेसअरविंद केजरीवालराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?