लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक रिजल्टः कांग्रेस ने फेंका पहला पाशा, गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत कर्नाटक एयरलिफ्ट

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 15, 2018 07:54 IST

Open in App

बंगलुरु, 15 मईः कांग्रेस के आलाकमान पर लगातार सुस्ती के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस सारी धारणाएं तोड़ देना चाहती है। जिस तरह से गोवा और मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने के बाद भी कांग्रेस सरकार बनाने से चूक गई थी, उससे बचने के लिए कर्नाटक चुनाव परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस ने अपने दो दिग्गज गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत को कर्नाटक भेज दिया है।

मंगलवार सुबह कर्नाटक पहुंचते ही ये दोनों दिग्गज कांग्रेसी नेता देवगौड़ा से मुलाकात कर रहे हैं। यानी कि चुनाव नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस और जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) में बातचीत का दौर शुरू हो चुका है। (जरूर पढ़ेंः Karnataka Result 2018 LIVE: कुछ ही देर में मतगणना शुरू, 11 हजार पुलिस बल तैनात, 1 RAF और 20 KCRP कंपनियाँ तैनात)

जैसा कि एग्जिट पोल से साफ हुआ था कि प्रदेश में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस दोनों को सरकार बनाने के लिए जेडीएस के साथ की जरूरत होगी। इसी बाबत कांग्रेस ने पहला पाशा फेंक दिया है।

हालांकि साल 2004 के अनुभवों को देखते हुए कांग्रेस जेडीएस के साथ जाएगी। तब कांग्रेस ने जेडीएस के साथ सरकार बनाई थी। लेकिन जेडीएस ने दो साल के भीतर कांग्रेस की सरकार गिराकर बीजेपी के साथ सरकार बना ली थी।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह