लाइव न्यूज़ :

सीएम पद पर महागठबंधन में घमासान, सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2020 18:40 IST

सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा ''राजद ने महागठबंधन के घटक दलों से राय लिए बिना 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जिन्हें मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया, उन पर किसी दल का विश्वास नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह पिछले 32 महीनों में विरोधी दल के नेता के रूप में कोई भरोसेमंद छवि नहीं बना सके''।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने तेजस्वी की ओर इशारा करते आरोप लगाया कि राजद के बड़े नेता चमकी बुखार और बाढ़ जैसी आपदा के समय जनता के बीच नहीं दिखे। ऐसे ‘ट्विटर ब्वाय’ के नेतृत्व में लोकसभा का चुनाव लड़ने पर विपक्षी पार्टी जीरो पर आ गई।

बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव पर प्रहार करते हुए दावा किया कि राजद ने महागठबंधन के घटक दलों से राय लिए बिना विधानसभा चुनाव के लिए जिन्हें मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया है, उनपर इस घटक के किसी दल का विश्वास नहीं है।

सुशील ने ट्वीट कर कहा ''राजद ने महागठबंधन के घटक दलों से राय लिए बिना 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जिन्हें मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया, उन पर किसी दल का विश्वास नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह पिछले 32 महीनों में विरोधी दल के नेता के रूप में कोई भरोसेमंद छवि नहीं बना सके''।

उन्होंने तेजस्वी की ओर इशारा करते आरोप लगाया कि राजद के बड़े नेता चमकी बुखार और बाढ़ जैसी आपदा के समय जनता के बीच नहीं दिखे। सदन में जनहित का एक भी सवाल न पूछने वाले नेता केवल सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे। ऐसे ‘ट्विटर ब्वाय’ के नेतृत्व में लोकसभा का चुनाव लड़ने पर विपक्षी पार्टी जीरो पर आ गई। अब उन्हें नेता मानने से कांग्रेस ने भी इनकार कर दिया है।

मोदी ने आरोप लगाया कि लालू परिवार में ‘पावर वॉर’ के साथ-साथ तलाक और घरेलू हिंसा को लेकर दायर मुकदमों से भी राजद के युवराज (तेजस्वी) की हताशा बढ़ी है। उन्होंने राजद की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया कि जिस पार्टी की सियासी सरपरस्ती मिलने से राजबल्लभ यादव और अरुण यादव जैसे लोग विधायक बनने पर जनता की सेवा करने के बजाय गरीबों की नाबालिग बेटियों से बलात्कार जैसा अपराध करते हैं, उसे दूसरों को ‘महिला विरोधी’ बताने से पहले अपना घर देखना चाहिए।

मोदी ने लालू के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव की पत्नी से तलाक मामले की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया कि राजद के दो विधायक जब लालू परिवार की पीड़ित बहू के खिलाफ बयान देते हों, तब बिहार की आम बेटी-बहू इनसे क्या उम्मीद कर सकती है।

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवसुशील कुमार मोदीपटनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब