लाइव न्यूज़ :

राजस्थान से गए युवाओं से लखनऊ में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में मारपीट का आरोप, प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे थे सभी

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 17, 2021 11:35 IST

राजस्थान से आए कंप्यूटर स्नातकों के साथ लखनऊ कांग्रेस कार्यलय में मारपीट की गई और उन्हें प्रियंका गांधी से मिलने से रोका गया । सभी युवा अनुबंध के आधार पर नौकरी देने का राजस्थान सरकार का विरोध कर रहे थे ।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी से लखनऊ मिलने पहुंचे स्नातक युवाओं के साथ की गई मारपीटराजस्थान सरकार के अनुबंध के आधार पर नौकरी के फैसले का विरोध कर रहे थे स्नातक युवाओं की मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए

लखनऊ : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने उत्तर प्रदेश गए राजस्थान के कई कंप्यूटर स्नातकों के साथ मारपीट की गई । दरअसल लखनऊ के पार्टी ऑफिस में शुक्रवार को कथित तौर पर युवाओं को मारा-पीटा गया । बताया जा रहा है कि ये युवा बेरोजगारी, अनुबंध के आधार पर नौकरी  से परेशान होकर नियमित नौकरी की मांग लेकर पहुंचे थे । उनमें से कई को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा । 

अनुबंध पर नौकरी देने पर युवाओं ने उठाए सवाल

दरअसल यह सभी युवा राजस्थान सरकार के अनुबंध के आधार पर रोजगार देने के फैसले का विरोध कर रहे हैं । स्नातकों ने कहा कि प्रियंका गांधी एक तरफ अनुबंध के आधार पर स्नातकों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करती है लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार उसी भर्ती नीति को लागू करना चाहती है। ऐसे में अपनी बात रखने पहुंचे युवाओं को कांग्रेस के पार्टी दफ्तर में मारा-पीटा गया और उन्हें अपनी बात कहने का मौका भी नहीं दिया गया । 

बेरोजगारों की वकालत करने वाले उपेन यादव ने दावा किया कि मुझे और मेरे बेरोजगार साथियों को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पीटा।

पिछले महीने राजस्थान के कई कंप्यूटर स्नातकों  ने नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय के बाहर अशोक गहलोत सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन भी किया था ।  स्नातकों का मानना है कि अनुबंध के आधार पर भर्ती होने पर भविष्य में बिना किसी कारण के बर्खास्त किए जाने का संदेह है और यह हमारे भविष्य को असुरक्षित बना रहा है ।  

टॅग्स :कांग्रेसप्रियंका गांधीराजस्थानलखनऊबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह