लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः कम्प्यूटर बाबा ने दिया चार अन्य बीजेपी विधायकों के टूटने के संकेत, कहा- मुझसे संपर्क में हैं!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 25, 2019 15:01 IST

मध्य प्रदेशः कम्प्यूटर बाबा ने कहा- संपर्क में बीजेपी के चार विधायक, वक्त आने पर सबके सामने ला दूंगा!

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी पिछले कुछ महीनों से अल्पमत की सरकार का दावा कर रही थी। कम्प्यूटर बाबा ने चार अन्य बीजेपी विधायकों के बागी होने के संकेत दिए हैं।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को लेकर बीजेपी पिछले कुछ महीनों से अल्पमत की सरकार का दावा कर रही थी। लेकिन बीजेपी के लिए अब स्थिति उल्टी लग रही है। कम्प्यूटर बाबा ने चार अन्य बीजेपी विधायकों के बागी होने के संकेत दिए हैं। गुरुवार को उन्होंने इंदौर में कहा कि चार बीजेपी विधायक उनसे संपर्क में हैं। सही वक्त आने पर उन्हें सबसे सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब सीएम कमलनाथ कहेंगे मैं उनके सामने पेश कर दूंगा। जो बीजेपी विधायक मुझसे संपर्क में हैं वो कमलनाथ सरकार में शामिल होना चाहते हैं।

इससे पहले राज्य की विधानसभा में कमलनाथ सरकार द्वारा पेश एक विधयेक पर मत विभाजन के दौरान बीजेपी के दो विधायकों ने सरकार के समर्थन में वोट दिया। बीजेपी के दो विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने बिल पर सरकार का साथ देने के बाद कांग्रेस में शामिल होने के संकेत दिये हैं। बीजेपी के नारायण त्रिपाठी मैहर से विधायक हैं और शरद कौल ब्यौहारी से विधायक हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि बुधवार को हुए एक विधेयक पर मतदान सिर्फ एक विधेयक पर मतदान नहीं है, बल्कि यह मेरी सरकार द्वारा बहुमत सिद्ध का मतदान है। कमलनाथ ने विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, ‘‘पिछले 6 माह से भाजपा रोज कहती रही कि हमारी सरकार अल्पमत की सरकार है। आज जाने वाली है, कल जाने वाली है। ऐसा वो रोज़ कहती थी।’’ 

बुधवार को सीएम कमलनाथ ने कहा कि आज भी सुबह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि हमें इशारा मिल जाए तो हम आज सरकार गिरा दे। मैंने उन्हें उसी समय विश्वास प्रस्ताव के लिए आमंत्रित किया, लेकिन उन्होंने मेरा प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। 

कमलनाथ ने बताया, ‘‘मैंने सोच लिया कि हम बहुमत सिद्ध कर देंगे ताकि दूध का दूध और पानी का पानी अलग हो जाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज हुआ मतदान सिर्फ एक विधेयक पर मतदान नहीं है। यह बहुमत सिद्ध का मतदान है।’

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित