लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ऐसे हुआ राशन घोटाला? CAG रिपोर्ट पर बोले केजरीवाल- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 4, 2018 09:45 IST

CAG रिपोर्ट में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। राशन वितरण को लेकर कहा गया है कि इसमें मोटर साइकिल और स्कूटरों का प्रयोग किया गया।

Open in App

नई दिल्ली, 4 अप्रैल: दिल्ली विधानसभा में 3 अप्रैल को नियंत्रक महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट पेश की गई है। इस रिपोर्ट में दिल्ली में हुए एक और घोटाला सामने आया है। रिपोर्ट में दिल्ली सरकार पर राशन वितरण को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं।  

ऐसे हुआ राशन वितरण में घोटाला

वित्तीय वर्ष 2016 और 2017 की सीएजी ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, राशन वितरण केंद्रों पर 1589 क्विंटल राशन की ढुलाई के लिए बस, तिपहिया वाहन, मोटर साइकिल और स्कूटर का यूज किया गया था। रिपोर्ट में इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि राशन का सही तरह वितरण भी नहीं किया गया हो और ढुलाई के लिए फर्जी आंकड़े दिखा दिए गए हैं।  2016 और 2017 की यह सीएजी रिपोर्ट  उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पेश की।  तीन भागों में विभक्त इस रिपोर्ट में दिल्ली सरकार के दावों से एकदम अलग दिखी है। 

2682 बसें बगैर इंश्योरेंस के चल रही है

सीएजी रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली परिवहन निगम की 2682 बसें बगैर इंश्योरेंस के चल रही है। इससे निगम को 10.34 करोड़ का घाटा हो चुका है। मगर फिर भी हालात ज्यों का त्यों है। दिल्ली ट्रांस को लिमिटेड (डीटीएल) की लापरवाही से राजस्व के नुकसान की बात सामने आई है। बिना किसी जांच पड़ताल और ठोस योजना के ग्रिड लगाने के लिए भूमि खरीद ली गई। डीडीए को 11.16 करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया गया, किंतु ग्रिड आज तक नहीं लगी। 

रिपोर्ट में यह भी बात सामने आई है कि दिल्ली पावर कंपनी लिमिटेड को 60 करोड़ का दंड भी देना पड़ा है। इससे पूर्व भी इस तरह की लापरवाही सामने आ चुकी है जिसे लेकर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने आपत्ति जताई है।  

ब्लड बैंकों के पास भी लाइसेंस नहीं

कैग रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि दिल्ली में मौजूद 68 ब्लड बैंकों में से 32 के पास वैध लाइसेंस नहीं हैं। ज्यादातर ब्लड बैंकों में दान में मिले रक्त में एचआइवी, हेपेटाइटिस बी व हेपेटाइटिस सी जैसी गंभीर बीमारियों के संक्रमण का पता लगाने के लिए एनएटी (न्यूक्लिक एसिड टेस्ट) जांच भी नहीं की जाती।

सार्वजनिक शौचालय का नहीं हुआ निर्माण

कैग में सार्वजनिक शौचालय बनाने को लेकर भी एक खुलासा हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 40.31 करोड़ रुपये का बजट होने के बावजूद पिछले ढाई सालों में शौचालय नहीं बनाए गए हैं। 

घोटाले की खबर के बाद दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी नही बख्शा जाएगा। कैग की रिपोर्ट की एक फोटो को शेयर करते हुए केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में पूरा राशन सिस्टम माफिया की चपेट में है। वेलफेयर स्कीमों पर भी उन्होंने टिप्पणी की।

टॅग्स :नियंत्रक-महालेखापरीक्षक (कैग)अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो