लाइव न्यूज़ :

भीमा-कोरेगांव मामलाः शिकायतकर्ता ने इस वजह से खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

By भाषा | Updated: September 5, 2018 04:21 IST

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविल्कर और न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा कि वह छह सितंबर को याचिका पर सुनवाई करेगी। उसी दिन थापर और चार अन्य की याचिका पर सुनवाई होनी है।

Open in App

नई दिल्ली, 05 सितंबरः भीमा-कोरेगांव हिंसा के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कराने वाले पुणे के एक व्यक्ति ने इतिहासकार रोमिला थापर और चार अन्य द्वारा दायर याचिका में खुद को पक्षकार बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसी व्यक्ति की शिकायत पर पांच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई।

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविल्कर और न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा कि वह छह सितंबर को याचिका पर सुनवाई करेगी। उसी दिन थापर और चार अन्य की याचिका पर सुनवाई होनी है।

तुषार दमगुडे द्वारा दायर याचिका में मांग की गई है कि लंबित मामले में उन्हें भी पक्षकार बनाया जाए क्योंकि भीमा-कोरेगांव में पिछले साल हुई हिंसा के सिलसिले में उन्होंने ही प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

शीर्ष अदालत ने इससे पहले आदेश दिया था कि पांच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को छह सितंबर तक उनके घर में ही नजरबंद रखा जाएगा। न्यायालय ने असहमति को लोकतंत्र का ‘सेफ्टी वाल्व’ बताया था।

वरवर राव, अरूण फरेरा, वेरनॉन गोंजाल्विस, सुधा भारद्वाज और गौतम नवलखा को राहत देते हुए शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ताओं थापर और चार अन्य के अधिकार क्षेत्र पर महाराष्ट्र सरकार की आपत्ति को दरकिनार कर दिया था। इन कार्यकर्ताओं की तरफ से थापर और अन्य के राहत मांगने पर महाराष्ट्र सरकार ने आपत्ति जताते हुए उन्हें ‘अजनबी’ बताया था।

महाराष्ट्र पुलिस ने पिछले साल 31 दिसंबर को आयोजित एलगार परिषद कार्यक्रम के बाद भीमा-कोरेगांव में हुई हिंसा के सिलसिले में इन पांचों नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

टॅग्स :भीमा कोरेगांवसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब