लाइव न्यूज़ :

मथुरा के गिरिराज पर्वत की शिला बेचने के मामले में चेन्नई से कंपनी मालिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 14, 2021 15:43 IST

Open in App

मथुरा, 14 फरवरी उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में स्थित गिरिराज पर्वत की शिलाएं ऑनलाइन बेचने के आरोप में ई-कॉमर्स कंपनी के मालिक को पुलिस चेन्नई से गिरफ्तार कर यहां ले आई है। शिलाओं की बिक्री का ऑनलाइन विज्ञापन देखने के बाद कई लोगों ने थाना गोवर्धन में शिकायत दर्ज करायी थी।

पुलिस के अनुसार हाल ही में फेसबुक पर चेन्नई की कंपनी लक्ष्मी डिवाइन और आर्टिकल स्टोर्स ने गिरिराज की शिला बेचने का विज्ञापन पोस्ट किया था। विज्ञापन में नेचुरल गिरि गोवर्धन शिला, गोवर्धन स्टोन, गिरिराज कृष्ण शिला लिखा हुआ था।

इस मामले में गोवर्धन निवासी केशव मुखिया ने इण्डिया मार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रजेश अग्रवाल और दिनेश अग्रवाल निवासी सेक्टर 135 नोएडा और एजेंट अंकुर अग्रवाल निवासी मथुरा को नामजद करते हुए सात फरवरी को थाना गोवर्धन में शिकायत दर्ज कराई थी।

एसपी (सिटी) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया, 10 फरवरी को इण्डिया मार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के वकीलों ने गोवर्धन थाने पहुंचकर कागजात दिखाए और दलील दी कि दोनों सीईओ का इसमें कोई दोष नहीं है। इसके बाद लक्ष्मी डिवाइन कंपनी के मालिक की तलाश में मथुरा से पुलिस टीम चेन्नई भेजी गई। जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से कंपनी मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया, कंपनी मालिक का नाम वी. प्रेम कुमार है। उसका जनरल स्टोर भी है। मथुरा पुलिस उसे गिरफ्तार कर यहां ले आई है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अन्य आरोपियों की क्या भूमिका है, इस पर भी पुलिस जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndiGo Crisis: इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने फ्लाइट कैंसिल होने पर माफी मांगी, कहा- बताया कब स्थिति हो जाएगी सामान्य

क्रिकेटस्मृति मंधाना ने शादी टलने पर तोड़ी चुप्पी, उनके हाथों में नहीं दिखी सगाई की अंगूठी

क्रिकेटक्या IPL 2026 में रियान पराग करेंगे राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी? असम के क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील