लाइव न्यूज़ :

अवैध तरीके से छंटनी करने पर कंपनियों को देना होगा मुआवजा, राज्यसभा में बोली सरकार- पीड़ित दोबारा नौकरी के लिए कर सकता है दावा

By अनिल शर्मा | Updated: December 9, 2022 10:47 IST

राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस कानून के खिलाफ छंटनी होने पर पीड़ित कर्मचारी कंपनी से मुआवजे की मांग कर सकता है और कंपनी में दोबारा नौकरी के लिए भी दावा कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार से देशभर में टेक कंपनियों द्वारा हो रही छंटनी को लेकर सवाल पूछा गया था। केंद्र सरकार ने कहा कि ले-ऑफ और छंटनियां इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट 1947 के तहत आती हैं।छंटनियां इस कानून के प्रावधानों के खिलाफ हुई हैं तो पीड़ित कर्मचारी कंपनी से मुआवजे की मांग कर सकता है।

नई दिल्लीः देश में टेक कंपनियों द्वारा बड़ी मात्रा में छंटनी के बीच श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को कहा कि अगर कोई छंटनी 'इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट ऐक्ट' के नियमानुसार नहीं मिली तो उन्हें अवैध माना जाएगा। 

राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस कानून के खिलाफ छंटनी होने पर पीड़ित कर्मचारी कंपनी से मुआवजे की मांग कर सकता है और कंपनी में दोबारा नौकरी के लिए भी दावा कर सकता है।

केंद्र सरकार से देशभर में टेक कंपनियों द्वारा हो रही छंटनी को लेकर सवाल पूछा गया था कि सरकार आईटी, सोशल मीडिया व एडटेक कंपनियों द्वारा की जा रही छंटनियों पर क्या संज्ञान ले रही है?

इसका जवाब देते हुए श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा,  ले-ऑफ और छंटनियां इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट 1947 के तहत आती हैं जिसमें छंटनियों के संबंध में प्रावधान निर्धारित हैं। केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि अगर कोई कंपनी 100 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करती है तो उसे इस ऐक्ट के तहत संबंधित सरकार से अनुमति लेनी होती है। 

उन्होंने कहा कि अगर यह छंटनियां इस कानून के प्रावधानों के खिलाफ हुई हैं तो पीड़ित कर्मचारी कंपनी से मुआवजे की मांग कर सकता है। यही नहीं वह कंपनी में दोबारा नौकरी के लिए भी दावा कर सकता है।

भूपेंद्र पटेल ने कहा कि जिस राज्य में कंपनी होती है, डाटा भी उसी राज्य के पास होता है। केंद्र सरकार किसी भी मल्टीनेशनल व इंडियन कंपनी के कर्मचारियों का डाटा मेंटेन नहीं करती है।  उन्होंने कहा कि अपने अधिकार क्षेत्र में केंद्र व राज्य सरकारें इन मामलों को निपटाती हैं। केंद्रीय मंत्री कहा, अगर कंपनी केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती है तो फिर छंटनियों का मामला सेंट्रल इंडस्ट्रियल रिलेशन मशीनरी द्वारा देखा जाता है।

टॅग्स :Bhupendra Singh Yadavहिंदी समाचारHindi Samachar
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप