लाइव न्यूज़ :

आम बजट, मजबूत भारत का निर्माण करेगा : उप मुख्यमंत्री शर्मा

By भाषा | Updated: February 1, 2021 16:51 IST

Open in App

लखनऊ, एक फरवरी उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने केन्द्र सरकार द्वारा पेश आम बजट को आत्मनिर्भर भारत का बजट बताया है।

उन्होंने कहा कि यह बजट ऐसे आत्मनिर्भर व मजबूत भारत का निर्माण करेगा जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर को राह दिखाएगा।

डॉ.शर्मा ने कहा कि यह गरीब, महिला, किसान व नौजवान सहित समाज के हर वर्ग का बजट है, इसमें समावेशी विकास की बात की गई है।

यहां जारी एक बयान में डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री शिक्षा की गुणवत्ता के लिए सदैव कटिबद्ध रहे हैं, केन्द्र सरकार के बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए कि गए प्रावधान, इसकी झलक देती हैं।

उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए 15,000 स्कूलों को आदर्श स्कूलों के रूप में विकसित करने का संकल्प किया गया है, इसके साथ ही 100 नए सैनिक स्कूलों का निर्माण भी शिक्षा क्रान्ति ही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उच्च

शिक्षा आयोग का गठन एक क्रान्तिकारी कदम है जो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं में बेहतर तालमेल के साथ ही गुणवत्ता विकास में सहायक होगा, यह उच्च शिक्षा को नई दिशा प्रदान करेगा।

डॉ.शर्मा ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में एकलव्य स्कूलों की स्थापना सभी को शिक्षा की दिशा में कदम है।

उन्होंने कहा कि बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतरी के लिए नई योजना की घोषणा स्वस्थ भारत का निर्माण करेगी, बजट में टीकाकरण के लिए 35 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था साफ बताती है कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार आमजन को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो