लाइव न्यूज़ :

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में आज से 115 रुपये की कमी, जानें घरेलू सिलेंडर का भी रेट

By विनीत कुमार | Updated: November 1, 2022 07:16 IST

LPG Cylinder Price: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 115 रुपये की कमी की गई है। नए रेट आज से लागू होंगे। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देकमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया है, घरेलू सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं।हर महीने की एक तारीख को गैस कंपनियां नया रेट तय करती हैं।घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 6 जुलाई के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

नई दिल्ली: देश भर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder price) के दामों में बड़ी कमी कई गई है। 1 नवंबर से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं, दूसरी और घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 6 जुलाई के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

IOCL की ओर से जारी नए रेट के अनुसार 1 नवंबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115.5 रुपये, कोलकाता में 113 रुपये, मुंबई में 115.5 रुपये, चेन्नई में 116.5 रुपये कम हुए हैं। इससे पहले पिछले महीने 1 अक्टूबर को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 25 रुपये कम हुए थे।

दरअसल, देश की पेट्रोलियम व गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम में बदलाव कर नए रेट तय करती हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल अधिकतर होटलों, रेस्तरां आदि में होता है। यह लगातार छठवां महीना है, जब कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे हैं।  

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत

दामों में संशोधन के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर 1859.5 रुपये की जगह 1744 रुपये में मिलेगा। वहीं, कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1846 रुपये में मिलेगा। पहले इसके दाम 1995.50 रुपये था। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1844 रुपये की जगह अब 1696 रुपये में मिलेगा जबकि चेन्नई में यह 1893 रुपये में मिलेगा जो इससे पहले 2009.50 रुपये था।

बताते चलें कि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत अभी दिल्ली में 1053 रुपये है। वहीं, कोलकाता में यह 1079 रुपये तो मुंबई में 1052.5 रुपये है। चेन्नई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1068.5 रुपये है।

टॅग्स :एलपीजी गैसLPG
Open in App

संबंधित खबरें

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?