लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कर्नल कोठियाल होंगे 'आप' के सीएम पद के उम्मीदवार

By भाषा | Updated: August 17, 2021 14:09 IST

Open in App

फौजी पृष्ठभूमि के कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। यह घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को यहां अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान की। केजरीवाल ने कहा, “बेहद गर्व और फख्र के साथ मैं आज यह ऐलान करना चाहता हूं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल होंगे।” जुलाई में अपने पिछले उत्तराखंड दौरे में केजरीवाल ने कहा था कि अगली बार जब वह यहां आएंगे तो मुख्यमंत्री के चेहरे के बारे में घोषणा करेंगे। इस ऐलान से केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस के लिए एक चुनौती पेश कर दी है। कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर केजरीवाल ने फौजियों को अपने पक्ष में लाने का प्रयास किया है । 'कीर्ति चक्र' से अलंकृत कर्नल (सेवानिवृत्त) कोठियाल ने भारतीय सेना में गढ़वाल राइफल्स में 1992 में सेकेंड लेफि्टनेंट के रूप में कमीशन लिया था । उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्राचार्य रह चुके कोठियाल को केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सराहा जाता है। कोठियाल अविवाहित हैं और 'यूथ फाउंडेशन' नामक संस्था का संचालन करते हैं । अपने पिछले दौरे में केजरीवाल ने आप के सत्ता में आने पर सभी परिवारों को 300 यूनिट बिजली देने, पुराने बिजली के बिलों को माफ करने, प्रदेश में 24 घंटे बिजली की लगातार आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा किसानों को मुफ्त बिजली देने की घोषणाएं की थीं। उन्होंने कहा था कि इसके लिए उन्होंने सारा हिसाब—किताब कर लिया है जिसके तहत उत्तराखंड के 50 हजार करोड़ रुपये के बजट में से उनकी घोषणाओं को पूरा करने के लिए 1200 करोड रुपयों की ही जरूरत होगी । उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी उनकी सरकार ऐसी ही योजना चला रही है जहां 60 हजार करोड़ रुपये के बजट में से पूरी दिल्ली के लिए केवल 2200 करोड़ रुपयों की ही जरूरत पड़ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए