लाइव न्यूज़ :

बिना अनुमति के कॉलेज की छात्रा ने मनाई भगत सिंह की जयंती, भुगतनी पड़ी ये सजा

By भाषा | Updated: October 16, 2018 20:29 IST

मलाती ने यहां मंगलवार (16 अक्टूबर) को संवाददाताओं से कहा कि उसे अपने निलंबन के बारे में एक प्रोफेसर से पता चला। उसने कहा कि हालांकि कॉलेज अधिकारियों ने उससे कहा कि इस संबंध में उसके आवास पर पत्र भेजा गया था, लेकिन यह अब तक उसके घर नहीं पहुंचा है।

Open in App

तमिलनाडु के कोयंबटूर में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाने के कारण एक सरकारी कॉलेज ने एक छात्रा को निलंबित कर दिया है। छात्रा ने निलंबन को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का ‘‘दमन’’ करार दिया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानाचार्य की अनुमति के बिना सरकारी कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर में 28 सितंबर को भगत सिंह की जयंती मनाने के कारण एम ए प्रथम वर्ष की छात्रा एस मलाती को एक अक्टूबर को निलंबित कर दिया गया।

इस संबंध में कॉलेज प्रधानाचार्य चित्रा ने कहा, ‘‘मलाती ने बिना अनुमति के सभा की जिससे परिसर में शांति पर असर पड़ा। इसलिए उसे निलंबित कर दिया गया।’’ 

मलाती ने यहां मंगलवार (16 अक्टूबर) को संवाददाताओं से कहा कि उसे अपने निलंबन के बारे में एक प्रोफेसर से पता चला। उसने कहा कि हालांकि कॉलेज अधिकारियों ने उससे कहा कि इस संबंध में उसके आवास पर पत्र भेजा गया था, लेकिन यह अब तक उसके घर नहीं पहुंचा है।

प्रधानाचार्य ने कहा कि मलाती से कहा गया था कि वह बैठक के लिए संबंधित विभाग से अनुमति ले, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। उसे पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। 22 अक्टूबर को जांच की जाएगी। उसके आधार पर भविष्य की कार्रवाई के बारे में फैसला किया जाएगा।

टॅग्स :भगत सिंहतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबुतों की पूजा और विचारों की हत्या?, ऐसे ही करेंगे भगत सिंह को नमन?

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारतएरिक फ्रोम की द आर्ट ऑफ लविंग और भगत सिंह का प्रेम

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर