लाइव न्यूज़ :

शीत लहर को देखते हुए पटना में 26 से 31 दिसंबर तक 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल किए गए बंद, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

By अनिल शर्मा | Updated: December 26, 2022 11:22 IST

पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया, "विशेष रूप से सुबह के समय अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।"

Open in App
ठळक मुद्देपटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी किया है। 26-31 दिसंबर तक कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

पटनाः शीत लहर को देखते हुए बिहार की राजधानी पटना में  26-31 दिसंबर तक कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया है कि शीत लहर के बीच राजधानी में 26-31 दिसंबर तक कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

सिंह ने बताया, "विशेष रूप से सुबह के समय अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।"

गौरतलब है कि बिहार समेत यूपी और उत्तर भारत के कई राज्य शीत लहर की चपेट में हैं। कई जगहों पर पारा काफी नीचे चला गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा होगा। राजस्थान के माउंट आबू में तापमान गिरने के कारण बर्फ की परत जम गई। मैदानों, वाहनों के शीशे पर भी बर्फ जम गई।

आईएमडी के अनुसार, जनवरी में अभी तक सात ‘ठंडे दिन’ दर्ज किए गए हैं, जो कम से कम एक दशक में सर्वाधिक हैं। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि दिल्ली में इस महीने 12 दिन अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। 2003 में ऐसा 18 बार हुआ था। जनवरी के दूसरे सप्ताह से अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा है। अधिकतम सामान्य के पास या उससे अधिक रहा। दिल्ली में इस साल जनवरी में अब तक सात पश्चिमी विक्षोभ आए हैं, जबकि इस महीने में सामान्य तौर पर तीन से चार बार पश्चिमी विक्षोभ आते हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होने से हवा में नमी बढ़ गयी जिससे दिनों में कम तापमान के बीच कोहरा छाया रहा।

टॅग्स :पटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा