लाइव न्यूज़ :

ईरान के परमाणु स्थल पर आईएईए को फिर कैमरे लगाने की अनुमति का संज्ञान है: विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: December 16, 2021 21:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने ईरान के परमाणु स्थल के निकट संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था ‘आईएईए’ को फिर से कैमरे लगाने की कथित अनुमति देने के तेहरान के ‘फैसले’ का संज्ञान लिया है। भारत ने यह भी कहा कि उसने ईरान से हमेशा अपने दायित्वों को पूरा करने का आह्वान किया है, जिस पर उसने सहमति भी जताई है।

ईरान की अर्द्ध-सरकारी समाचार एजेंसियों की ओर से प्रकाशित मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि वियना स्थित अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को कारज में क्षतिग्रस्त कैमरों को फिर से स्थापित करने की ईरान अनुमति देगा।

इस मुद्दे के संबंध में और इसके खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘‘हमने ईरान के फैसले का संज्ञान लिया है। मुझे लगता है कि एक साइट पर कैमरों की निगरानी है। हमने हमेशा ईरान से अपने दायित्वों के निर्वहन का आह्वान किया है।’’

बागची ने कहा, ‘‘हमने संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) के सदस्यों को बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम अमेरिका के एकतरफा प्रतिबंधों के मसले में शामिल हुए हैं। मुझे नहीं लगता कि हमने इस पर कोई टिप्पणी की है। हमें उम्मीद है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा आगे बढ़ सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित