लाइव न्यूज़ :

तटरक्षक बल ने लंका की नाव से तीन हजार करोड़ रु मूल्य के मादक पदार्थ, हथियार जब्त किए

By भाषा | Updated: March 25, 2021 21:17 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 25 मार्च लक्षद्वीप के मिनिकॉय में तटरक्षक बल ने श्रीलंका की एक नाव से 3000 करोड़ रूपये मूल्य के करीब 300 किलोग्राम मादक पदार्थ, पांच एके-47 राइफल और एक हजार कारतूस जब्त किए। यह जानकारी बृहस्पतिवार को सूत्रों ने दी।

एक पखवाड़े के अंदर तटरक्षक बल द्वारा पश्चिमी तट पर इस तरह का यह दूसरा बड़ा मादक पदार्थ रोधी तस्करी अभियान है।

जब्ती 18 मार्च को की गई।

रक्षा विभाग की एक प्रेस विज्ञप्ति में आज बताया गया कि तटरक्षक बल ने पिछले हफ्ते मिनिकॉय में तीन संदिग्ध नौकाओं को पकड़ा था और उनसे उच्च श्रेणी की हेरोइन, राइफल और गोलियां बरामद की गई थीं।

इसने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में मादक पदार्थ की कीमत करीब 3000 करोड़ रुपये है। चालक दल के 19 सदस्यों के साथ तीनों नाव को आगे की जांच के लिए आज यहां विझिनजाम लाया गया।’’

तटरक्षक बल ने पांच मार्च को मिनिकॉय में श्रीलंका के एक पोत को पकड़ा था जिस पर चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह