लाइव न्यूज़ :

कोयला चोरी घोटाला : रूजिरा ने ईडी के समक्ष पेश होने में असमर्थता जतायी

By भाषा | Updated: September 1, 2021 18:27 IST

Open in App

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा ने मौजूदा कोविड ​​​स्थिति का हवाला देते हुए बुधवार को नयी दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष कोयला चोरी घोटाले के संबंध में पेश होने में असमर्थता जतायी। इसके साथ ही उन्होंने एजेंसी के अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे उनके कोलकाता स्थित आवास पर आकर पूछताछ करें। ईडी ने पश्चिम बंगाल में कथित कोयला घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए तृणमूल महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को समन किया था। रुजिरा बनर्जी को एक सितंबर को ईडी के सामने पेश होने को कहा गया था वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी को तीन सितंबर को बुलाया गया है। रूजिरा ने ईडी के सहायक निदेशक सुमत प्रकाश जैन को लिखे अपने पत्र में कहा, ‘‘18 अगस्त 2021 को जारी समन में मुझे एक सितंबर को नयी दिल्ली में व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा गया है। मैं दो बच्चों की मां हूं और मौजूदा महामारी के बीच अकेले नयी दिल्ली की यात्रा करने से मुझे और मेरे बच्चों को गंभीर परेशानी हो सकती है।’’उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए सुविधाजनक होगा, अगर आप मुझे कोलकाता में मेरे आवास पर उपस्थित रहने के लिए कहें क्योंकि आपके संगठन का कार्यालय कोलकाता में भी है और मैं भी कोलकाता में रहती हूं।" उन्होंने कहा, "इसके अलावा, मेरी समझ में, आपकी जांच की विषय वस्तु की कार्रवाई का कथित कारण भी पश्चिम बंगाल से संबंधित है। आप अपने निर्णय से अवगत करा दें। मैं आपको अपनी ओर से हर तरह से सहयोग का आश्वासन देती हूं।"सीबीआई की एक टीम ने कोयला चोरी मामले में फरवरी में रूजिरा से उनके आवास पर पूछताछ की थी। पिछले हफ्ते, ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अपमानजनक हार का बदला लेने के लिए केंद्र सरकार कोयला घोटाला मामले में उनके भतीजे अभिषेक के खिलाफ अपनी एजेंसियां का इस्तेमाल कर रही है।भाजपा ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा था कि ईडी की जांच से उसका कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन राज्य के लोग चाहते हैं कि जांच समय सीमा के भीतर पूरी हो और सच्चाई सामने आए। यह मामला धन शोधन निवारण कानून की आपराधिक धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। ईडी ने सीबीआई की नवंबर 2020 की प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद यह मामला दायर किया था। सीबीआई का आरोप है कि आसनसोल के आसपास ईस्टर्न कोलफील्ड की कुछ खदानों से करोड़ों रुपये के कोयले की चोरी की गयी है। इस मामले में अनूप मांझी उर्फ ​​लाला को मुख्य संदिग्ध बताया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'