लाइव न्यूज़ :

मेघालय में कोयला खदान का मालिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 3, 2021 21:38 IST

Open in App

शिलांग, तीन जून मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में उस अवैध कोयला खदान के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें चार दिन पहले पांच खनिक फंस गए थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि खदान के मालिक शीनिंग लांगस्तांग को खदान के पास सुतन्गा गांव से गिरफ्तार किया गया है।

पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के जिला मुख्यालय खलीहृयत से 20 किलोमीटर दूर उम्पलेंग में स्थित संकरे प्रवेश द्वार वाली इस खदान में रविवार को डायनामाइट विस्फोट के बाद पानी भर गया था।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने 2014 में मेघालय में इस तरह की खदानों से कोयला खनन पर रोक लगा दी थी।

पुलिस अधीक्षक जगपाल सिंह धनोआ ने पीटीआई-भाषा को बताया, “ सरदार (खनन प्रबंधक) फरार है और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में एक लुक आउट नोटिस जारी किया गया है और पूरे जिले में उसके पोस्टर लगा दिए गए हैं। ”

जिला प्रशासन ने खदान में फंसे कम से कम पांच खनिकों की पहचान की है जिनमें से चार असम के और एक त्रिपुरा है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हादसे से बच गए गए छह कर्मियों को सुरक्षा के साथ असम में स्थित उनके घरों तक पहुंचाया गया है।

धनोआ ने कहा कि जिला प्रशासन ने पीड़ितों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है और क्योंकि वे भी कथित रूप से अवैध खनन में शामिल थे।

उन्होंने कहा कि अगर वे पुलिस के आदेश का पालन करते हैं और बुलाए जाने पर पेश होते हैं तो पीड़ितों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया