लाइव न्यूज़ :

Assam: कोयला खदान में फंसे 9 मजदूर, रेस्क्यू में एक की लाश बरामद; अन्य की तलाश जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2025 10:37 IST

Assam: गोताखोरों को सुबह खदान के अंदर शव मिला और अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

Open in App

Assam: असम के दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में फंसे नौ मजदूरों में से एक का शव सेना के गोताखोरों ने बुधवार को बचाव अभियान के तीसरे दिन बरामद कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आठ अन्य खनिकों के बचने की संभावना कम है, हालांकि नौसेना, सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों की एक टीम ने खनिकों को बचाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

उमरंगसो के ‘3 किलो’ इलाके में स्थित कोयला खदान में सोमवार को अचानक पानी भर जाने के बाद मजदूर फंस गए थे। अधिकारियों ने बताया कि गोताखोरों ने सुबह के समय खदान के अंदर शव को ढूंढ निकाला, उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ‘एक्स’ पर लिखा, "21 पैरा गोताखोरों ने खदान के तल से एक शव बरामद किया है। हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।" सरमा ने कहा कि बचाव अभियान जोरों से जारी है और सेना तथा एनडीआरएफ के गोताखोर पहले ही खदान के अंदर प्रवेश कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि नौसेना के जवान घटनास्थल पर हैं। शर्मा ने मंगलवार को कहा था कि खदान "अवैध प्रतीत होती है" और पुलिस ने घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :असमAssam Policeकोयला की खदानCoal India
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?