लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी का ममता सरकार पर हमला, कहा- लोकतंत्र का ढिंढोरा पीटने वाले ही कर रहे नुकसान

By राजेंद्र कुमार | Updated: July 13, 2023 18:15 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल के पंचायत चुनाव में मतदान के दिन ही नहीं, मतगणना के दिन भी निर्दोष लोग मारे गए। इसके लिए उन्होंने बंगाल सरकार को जिम्मेदार बताया।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी ने बंगाल के पंचायत चुनाव में हुई हिंसा को लेकर भी वहां की ममता सरकार को घेराउन्होंने कहा कि बंगाल पंचायत चुनाव में मतदान के दिन ही नहीं, मतगणना के दिन भी निर्दोष लोग मारे गएइसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को जिम्मेदार बताया

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बंगाल के पंचायत चुनाव में हुई हिंसा को लेकर भी वहां की ममता सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बंगाल के पंचायत चुनाव में मतदान के दिन ही नहीं, मतगणना के दिन भी निर्दोष लोग मारे गए। इसके लिए उन्होंने बंगाल सरकार को जिम्मेदार बताया और कहा कि यह वे लोग हैं जो लोकतंत्र का ढिंढोरा पीटते हैं। यही लोग आज लोकतंत्र को सर्वाधिक नुकसान पहुंचा रहे हैं, वह सबसे ज्यादा लोकतंत्र की बातें करते हैं।

गुरुवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा छन आयोग द्वारा चयनित नव नियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र देने संबंधी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह कहा। मुख्यमंत्री ने यूपी में हुए निकाय चुनावों का जिक्र भी इस दौरान किया। उन्होंने कहा कि अभी तीन महीने पहले प्रदेश में निकाय चुनाव हुए थे, तब कहीं कोई हिंसा नहीं हुई।

मतदान केंद्र पर कोई कब्जा नहीं हुआ और कहीं भी किसी प्रकार की धांधली नहीं हुई। इस चुनाव में साढ़े चार करोड़ मतदाता शामिल हुए लेकिन यह चुनाव निर्विघ्न, बिना किसी हिंसा के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इससे पहले पंचायत चुनाव के जरिये उप्र में आठ लाख जनप्रतिनिधियों का चुनाव बिना किसी हिंसा के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

इस चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि यह व्ही प्रदेश हैं जहां वर्ष 2017 के पहले शांतिपूर्ण चुनाव कराना एक सपना हुआ करता था, लेकिन आज बिना किसी हिंसा के यूपी में चुनाव हो रहे हैं। यह संभव हुआ है नेक नियति से जब कोई कदम उठाए जाते हैं उसके परिणाम भी सकारात्मक आते हैं।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथममता बनर्जीउत्तर प्रदेशपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब