लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना मामलों के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए ये बड़े निर्देश

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 18, 2020 13:41 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आज लोक भवन में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ में कोरोना वायरस के संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ ने की समीक्षा बैठकयूपी सरकार के अनुसार 24 लाख श्रमिकों को 1000 रुपए की राहत राशि का भुगतान हो चुका है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस (Coronavirus) के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम योगी ने श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

वहीं, इस मामले में यूपी मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रदेश में लॉकडाउन के बाद श्रमिकों की समस्याओं को देखते हुए सरकार ने निजी क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों को अपने कर्मचारियों के वेतन के भुगतान का निर्देश दिया था। यूपी सरकार के अनुसार इस निर्देश के बाद राज्य की औद्योगिक इकाइयों में 512 करोड़ का भुगतान हो चुका। साथ ही राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के करीब 24 लाख श्रमिकों को 1000 रुपए की राहत राशि का भुगतान हो चुका है। मुख्यमंत्री ने बचे हुए अन्य लोगों को भी युद्ध स्तर पर राहत राशि देने के निर्देश दिया। 

इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार (17 अप्रैल) को लोक भवन में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि किसी के पास राशन कार्ड अथवा आधार कार्ड हो या ना हो, वह शहर का नागरिक हो अथवा गांव का, अगर वह जरूरतमंद है तो उसे खाद्यान्न अवश्य मिले। 

इसके साथ ही, सीएम योगी ने अधिकारियों को लॉकडाउन के बीच आमजन की सुरक्षा व सुविधा का यथोचित ध्यान रखने के निर्देश भी दिए थे। स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा था कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में निवासरत एक भी व्यक्ति भूखा ना रहे।

टॅग्स :कोरोना वायरसयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया