लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में कोरोना को लेकर एक्शन में सीएम योगी, बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने की बैठक

By भाषा | Updated: July 20, 2020 04:53 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक में मुख्य सचिव को महानिदेशक (स्वास्थ्य) की तत्काल नियुक्ति करने के निर्देश भी दिए।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक संख्या में सर्वे टीम तैनात की जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक टीम का संचालन एक व्यक्ति के नेतृत्व में सुनिश्चित किया जाए।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में संक्रमण को रोकने के उपाय तलाशने के लिए रविवार देर रात अधिकारियों के साथ बैठक की।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि लखनऊ जनपद स्तर पर कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को रोकने के लिए संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए और घर-घर सर्वे के कार्य में कोई कोताही न हो।

उन्होंने मुख्य सचिव को महानिदेशक (स्वास्थ्य) की तत्काल नियुक्ति करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तर पर स्वास्थ्य विभाग सर्विलांस, एम्बुलेंस सेवा, डोर-टू-डोर सर्वे, कोविड तथा नॉन-कोविड अस्पतालों के लिए अलग-अलग टीम बनाकर परस्पर समन्वय के साथ कार्य करे।

प्रत्येक टीम का संचालन एक व्यक्ति के नेतृत्व में सुनिश्चित किया जाए। योगी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक संख्या में सर्वे टीम तैनात की जाए। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी