लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी संघ के साथ मिलकर सरकार के कामकाज का फीडबैक लेने में जुटे, क्षेत्रीय स्तर की बैठकों में भाजपा की चुनौतियों और उनके निदान का हो रहा मंथन

By राजेंद्र कुमार | Updated: March 8, 2026 16:35 IST

मुख्यमंत्री योगी ने यह कवायद आगामी चुनावों में विपक्ष की तरफ से खड़ी की जाने वाली मुश्किलों को दूर करने के लिए शुरू की है. इसके लिए बीते नौ वर्षों में पहली बार मुख्यमंत्री योगी क्षेत्रीय स्तर की समन्वय बैठकों में संघ और पार्टी पदाधिकारियों के साथ शामिल हो रहे हैं. 

Open in App

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 'सत्ता की हैट्रिक' लगाने के लिए पार्टी संगठन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (संघ) के साथ मिलकर सरकार के कामकाज का फीडबैक लेने में जुट गए हैं. मुख्यमंत्री योगी ने यह कवायद आगामी चुनावों में विपक्ष की तरफ से खड़ी की जाने वाली मुश्किलों को दूर करने के लिए शुरू की है. इसके लिए बीते नौ वर्षों में पहली बार मुख्यमंत्री योगी क्षेत्रीय स्तर की समन्वय बैठकों में संघ और पार्टी पदाधिकारियों के साथ शामिल हो रहे हैं. 

इस बैठकों में सरकार और पार्टी के प्रति जनता की नाराजगी और सरकार के कामकाज की टोह ली जा रही है. इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं की मुश्किलों का भी फीडबैक लिया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इन सभी मुद्दों की जानकारी जुटाकर आगामी विधानसभा चुनाव की योजना तैयार की जाएगी. ताकि राज्य में बीते लोकसभा चुनाव जैसा झटका आगामी विधानसभा के चुनाव में झेलना न पड़े. 

बैठकों में इस मुद्दों पर हो रही चर्चा : 

पार्टी के सीनियर नेताओं के अनुसार, बीते लोकसभा के चुनावों के नतीजों का सबक लेते हुए ही मुख्यमंत्री योगी ने होली के बाद से विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी तैयारी शुरू की है. बताया जा रहा है कि इसके बारे में मुख्यमंत्री योगी ने सर संघचालक मोहन भागवत से भी चर्चा की थी.इसी के बाद पार्टी और संघ के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय स्तर पर बैठकों के आयोजन का कार्यक्रम बना. इस बैठकों में मुख्यमंत्री योगी ने खुद शामिल होने का फैसला किया, जबकि पहले ऐसे बैठकों में पार्टी और संघ के क्षेत्रीय पदाधिकारी ही शामिल होते थे. 

भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश को छह क्षेत्रों अवध, काशी, गोरखपुर, कानपुर, ब्रज और पश्चिम में बांटा हुआ है. ब्रज क्षेत्र की समन्वय बैठक आगरा में शुक्रवार को हुई. इस बैठक में पार्टी के कमजोर और मजबूत पक्ष दोनों पर खुलकर पार्टी और संघ के पदाधिकारियों के विचार जाने गए. यूजीसी के नए नियमों पर सवर्ण, दलित और ओबीसी समाज के रुख को लेकर चर्चा हुई. पार्टी में कई मुद्दों पर जातिगत मतभेदों के सामने आने और सूबे में चल रहे एसआईआर को लेकर जनता का रुख क्या है, इस पर पार्टी तथा संघ के पदाधिकारियों की राय को खुद मुख्यमंत्री ने नोट किया. 

इसके अलावा संघ के साथ घर-घर तक पहुंच कर सभी वर्गों को अपने साथ लेने की रणनीति पर भी इस बैठक में चर्चा ही गई. बैठक में मौजूद भाजपा के सीनियर पदाधिकारियों के अनुसार, बैठक में सरकार के मंत्रियों, विधायकों तथा सांसदों के कामकाज की बारे में फीडबैक लेने के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा आमजन की शिकायतों को न सुने जाने के बारे में भी चर्चा की गई. तय हुआ पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर ध्यान दिया जाए. ताकि पार्टी के भीतर  किसी तरह असंतोष न पनपने और जनता भी नाराज न हो. 

योगी की पाती का घर-घर किया जाएगा प्रचार इस बैठक में संघ के साथ मिलकर पार्टी के पक्ष में सामाजिक समीकरणों (जातिगत संतुलन) को साधने और बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक सक्रिय करने में जुटने का फैसला किया गया हैं. इसके साथ ही प्रदेश की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों खास कर 'दंगा मुक्त प्रदेश' बनाने और बुनियादी ढांचे के विकास को प्रमुखता से प्रचारित करने का फैसला भी किया गया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी द्वारा लिखी जा रही 'योगी की पाती' का प्रचार भी जनता के बीच करने किया जाए, यह भी तय हुआ. मुख्यमंत्री योगी जनता से सीधा संवाद बनाने के लिए पत्र लिख रहे हैं, इन पत्रों को अखबारों में 'योगी की पाती' के नाम से प्रकाशित किया जा रहा है. 

बीते 120 दिनों में 16 से अधिक पत्र लिखकर सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था, प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों को सीधे लोगों तक पहुँचाया है, जो अगले विधानसभा चुनावों के लिए एक बड़ा संदेश है. इस संदेश को अब संघ और भाजपा के पदाधिकारी घर-घर पहुंचाएंगे. यह सब करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में संभावित प्रत्याशियों और दावेदारों का फीडबैक भी लिया जाएगा. ताकि यह पता किया जा सके किस सीट पर कौन मजबूत प्रत्याशी हो सकता है. 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी