लाइव न्यूज़ :

यूपी: 9 महीने में 1142 एनकाउंटर, सीएम आदित्यनाथ ने कहा- शांति भंग करने वाले बंदूक की भाषा ही समझते हैं

By भारती द्विवेदी | Updated: February 9, 2018 12:36 IST

यूपी में 20 मार्च 2017 से लेकर 31 जनवरी तक 1,142 एनकाउंटर हुए हैं। जिसमें 38 अपराधी मारे गए हैं।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि शांति भंग करने वालों को बंदूक की भाषा समझ आती है। और उन्हें उन्हीं के जुबान में जवाब मिलना चाहिए। सीएम योगी ने आगे कहा- 'सभी की सुरक्षा की गारंटी होनी चाहिए लेकिन जो लोग समाज की शांति भंग करना चाहते है, उन्हें बंदूक की भाषा में जवाब मिलना चाहिए। मैं प्रशासन को कहूंगा कि उन्हें इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है।' ये सारी बातें सीएम ने गुरूवार (8 फरवरी) को गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कही है। 

यूपी में 20 मार्च 2017 से लेकर 31 जनवरी तक 1,142 एनकाउंटर हुए हैं। ये आंकड़े डीजीपी मुख्यालय की तरफ से दिया गया है। यूपी में योगी सरकार बनने के बाद से एनकाउंटर में 38 अपराधी मारे गए हैं, जिसमें पिछले 25 दिनों में सिर्फ आठ मौत हुई है। 

बता दें कि हाल ही में योगी सरकार के पुलिस द्वारा मुठभेड़ों में आई इस तेजी को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सीएम योगी आदित्यनाथ को नोटिस भेजा था। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार इस नोटिस के जरिए राज्य में हो रहे एनकाउंटर के बारे में पूछा गया था।

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के गठन के बाद यूपी पुलिस ने 10 महीने में 921 से ज्यादा एनकाउंटर किए हैं। इन मुठभेड़ में 31 लोग मारे गये। इस दौरान पुलिस ने दो हजार से ज्यादा अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। नए साल के बीते 10 दिनों में हुए 13 एनकाउंटर में 3 बदमाश मारे गए, जबकि 15 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमथुरा: पुलिस एनकाउंटर में 8 साल के बच्चे की मौत, सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

भारतयूपी: 10 महीने में 921 एनकाउंटर, NHRC ने सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजा नोटिस

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए