लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- बुंदेलखंड में बनने वाली तोप अब दुश्मनों की छाती पर गरजेगी

By भाषा | Updated: February 29, 2020 20:55 IST

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने अपने वनवास के कालखण्ड में जिस पावन धरती पर सर्वाधिक समय व्यतीत किया था, उसी बुंदेलखंड की धरती को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज आगमन हुआ है।

Open in App

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से रक्षा कोरिडोर को गति मिलेगी और पिछले कई वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रहे बुंदेलखंड की तस्वीर इन दोनों परियोजनाओं से बदलेगी। योगी ने कहा कि बुंदेलखंड में बनने वाली तोप दुश्मनों की छाती पर गरजेगी और करीब 15000 करोड़ की लागत से यहां बनने वाले 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से यहां के किसानों की आय भी दोगुनी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चित्रकूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के शिलान्यास के बाद कही।

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने अपने वनवास के कालखण्ड में जिस पावन धरती पर सर्वाधिक समय व्यतीत किया था, उसी बुंदेलखंड की धरती को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज आगमन हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम के संकट के काल के समय चित्रकूट संबल बना था और इसी तरह भगवान श्रीराम के अयोध्या में भव्य निर्माण के लिए 500 वर्षों के इंतजार को प्रधानमंत्री ने समाप्त करवाया है । योगी ने कहा कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने हर घर नल जल योजना शुरू की थी और इसी महीने से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू होने जा रही है।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के किसान की मांग पर प्रधानमंत्री ने पीएम सम्मान किसान निधि से सभी किसानों को आच्छादित किया और किसानों को 6000 रुपए सालाना मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ 5 लाख किसानों के खाते में 11000 करोड़ रुपए सीधे पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झांसी में कहा कि था कि हमारा जवान तय करेगा कि कब, कहां और कैसे देश का बदला लेना है। रक्षा कोरिडोर बुंदेलखंड में बन रहा है और बुंदेलखंड का नौजवान अब पलायन नहीं करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान उत्पादक संगठनों का शुभारंभ और किसान क्रेडिट कार्ड सभी किसानों का सपना साकार करेगा और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनने के साथ ही रक्षा कोरिडोर यहां के नौजवानों को रोजगार और नौकरी देने का कार्य करेगा । इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रधानमंत्री सम्मान निधि की वर्षगांठ के अवसर पर किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि उत्पाद संगठन (एफपीओ) की शुरूआत की। इसमें प्रधानमंत्री ने गुजरात, कनार्टक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, मध्य प्रदेश, असम समेत देश के कई हिस्सों से आए किसानों के बीच किसान क्रेडिट कार्ड भी वितरित किए। भाषा जफर रंजन रंजन

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां