लाइव न्यूज़ :

यूपीः बस ने 7 छात्रों को कुचला, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 11, 2018 10:37 IST

सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस ने कुल नौ छात्रों को कुचल दिया था। अब तक इनमें से 7 की मौत हो गई है।

Open in App

कनौज, 11 जूनः उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह हुए बस हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। जबकि घायल छात्रों के परिवारों के लिए 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की।

सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस ने कुल नौ छात्रों को कुचल दिया था। इसमें छह की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक छात्र ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया। इसके अलावा अभी दो छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है।

ट्रक और जीप में भीषण टक्कर, छह व्यक्तियों की मौत

इससे पहले शनिवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अरखा के पास राजमार्ग पर स्कार्पियो एवं ट्रक की आमने - सामने की भिडंत में छह व्यक्तियों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गये।पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मीरा सवैया गांव एवं रघुनाथपुर लबेदवा गांव के दो परिवारों के लोग सफारी गाडी से मनगढ दर्शन करने गये थे। आज दोपहर बाद मनगढ से वापस घर लौट रहे थे तभी ऊंचाहार-इलाहाबाद हाईवे पर वाहन की अरखा के पास सामने से आ रहे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में केशकली (55), अनूपा देवी (40), परी (2), आराध्या (डेढ़ वर्ष), प्रिंस (12) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अंकुश मौर्या (24) की जिला अस्पताल में मौत हो गई।

योगी सरकार की बीमार है स्वास्थ्य व्यवस्था, एंबुलेंस के इंतजार में मां का ऑक्सीजन सिलेंडर लादे खड़ा रहा युवकवहीं अनीता (30), सोनम (25), मीरा सवैया, कोमल को गंभीर अवस्था में रायबरेली रेफर कर दिया गया। वहीं अरविंद मौर्य पुत्र आनन्दी मौर्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।(भाषा के इनपुट से)

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब