लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- लॉकडाउन खोलेंगे तो भीड़ न होने पाए, नहीं तो सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2020 19:54 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक 227 मामले सामने आये हैं और इनमें से 94 मामले तबलीगी जमात से जुडे लोगों के हैं ।

Open in App

कोरोना वायरस को लेकर देशभर में 14 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार के राज्य सभी विधायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस पर बात करते हुए कहा कि 15 अप्रैल से हम लॉकडाउन को खोलेंगे तो जमावड़ा या भीड़ न होने पाए। इसमें आपका सहयोग चाहिए।

सीएम योगी ने कहा कि 15 अप्रैल के बाद लॉकडाउन खोला गया और अगर भीड़ हो गई तो सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। इसके लिए हम व्यवस्था बनाएंगे।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 227 मामले : तबलीगी जमात से जुडे लोगों के 94 मामले

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक 227 मामले सामने आये हैं और इनमें से 94 मामले तबलीगी जमात से जुडे लोगों के हैं । प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ''प्रदेश में अभी तक की जो स्थिति है, कुल मिलाकर कोरोना वायरस से संक्रमण के 227 प्रकरण सामने आये हैं जिनमें से 21 पूर्णतया उपचारित हो चुके हैं ।''

प्रसाद ने कहा, ''जो एक्टिव मामले हैं, उनका इलाज विभिन्न चिकित्सालयों और मेडिकल कालेजों में हो रहा है। 227 में से 94 मामले तबलीगी जमात से जुडे लोगों के हैं । अब तक हमारे प्रदेश के कुल 27 जनपद इस संक्रमण से प्रभावित हो गये हैं ।'' उन्होंने कहा कि इसमें तबलीगी जमात से जुडे जो लोग हैं, उनसे पिछले दो दिनों में हमारे जनपदों की संख्या काफी बढी है। कुल मिलाकर इस समय मेडिकल क्वारेंटीन (चिकित्सकीय पृथक इकाई) में 3029 लोग हैं । जो लोग दूसरे राज्यों से आये थे और जिनको किसी आश्रय स्थल में ठहराया गया है, वो संख्या अलग है ।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया