लाइव न्यूज़ :

सामना के जरिए भाजपा पर तंज, महाराष्ट्र और BJP में खुला माहौल

By भाषा | Updated: December 21, 2019 17:28 IST

पार्टी मुखपत्र सामना में शनिवार को लिखे गए संपादकीय में शिवसेना ने असंतुष्ट नेताओं एकनाथ खड़से और पंकजा मुंडे के बहाने भाजपा की आलोचना की। संपादकीय में कहा गया, “भाजपा को इस प्रकार की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए कि वह हमसे बात करना चाहते हैं। भाजपा के कुछ सदस्यों ने यह भी कहा कि वह विपक्ष में अधिक दिनों तक नहीं बैठेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना के भाजपा के साथ संबंध का भार कम करने के बाद महाराष्ट्र भी हल्का महसूस कर रहा है और अब मुक्त वातावरण है।भाजपा नेता एकनाथ खड़से भी अब भाजपा नेताओं की खुले दिमाग से आलोचना कर रहे हैं।

शिवसेना ने शनिवार को कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में पार्टी ने भाजपा के साथ संबंध के “भार को कम” किया है जिसके कारण महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि भाजपा में भी “मुक्त वातावरण” बना है।

पार्टी मुखपत्र सामना में शनिवार को लिखे गए संपादकीय में शिवसेना ने असंतुष्ट नेताओं एकनाथ खड़से और पंकजा मुंडे के बहाने भाजपा की आलोचना की। संपादकीय में कहा गया, “भाजपा को इस प्रकार की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए कि वह हमसे बात करना चाहते हैं। भाजपा के कुछ सदस्यों ने यह भी कहा कि वह विपक्ष में अधिक दिनों तक नहीं बैठेंगे।

हालाँकि शिवसेना के भाजपा के साथ संबंध का भार कम करने के बाद महाराष्ट्र भी हल्का महसूस कर रहा है और अब मुक्त वातावरण है।” चुनाव में हुए नुकसान पर खड़से द्वारा भाजपा की आलोचना किये जाने का हवाला देते हुए शिवसेना ने कहा कि अब वातावरण इतना मुक्त और हल्का है कि भाजपा नेता एकनाथ खड़से भी अब भाजपा नेताओं की खुले दिमाग से आलोचना कर रहे हैं।

हाल ही में खड़से और राकांपा प्रमुख शरद पवार की मुलाकात के बाद खड़से के राजनीतिक भविष्य के बारे में अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। इस पर शिवसेना ने लिखा, “खड़से और शरद पवार ने मुलाकात की और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ भी चर्चा हुई। वह (खड़से) अब साहस के साथ कह सकते हैं कि वह अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं। यही पंकजा मुंडे के लिए भी सच है। सभी अब दबावमुक्त महसूस कर रहे हैं।” 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पंकजा मुंडेशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?