लाइव न्यूज़ :

बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच CM नीतीश कुमार की मोदी सरकार से अपील-बिहार आने वाली सभी फ्लाइट की जाएं बंद

By स्वाति सिंह | Updated: March 23, 2020 18:52 IST

बिहार सरकार ने 31 मार्च तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेज बंद किए जा चुके हैं। इसके अलावा सरकारी पार्क और चिड़ियाघर भी बंद हैं। बावजूद इसके प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना वायरस के मौत का पहला मामला सामने आया हैनीतीश कुमार ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बात की

बिहार में कोरोना वायरस के मौत का पहला मामला सामने आया है, जबकि कई नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बात की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से बिहार आने वाली सभी फ्लाइट को बंद करने की अपील की है। सीएम नीतीश कुमार ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बिहार सभी उड़ाने बंद करने का सुझाव दिया है। जनता दल यूनाइटेड के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी है।

बिहार सरकार ने 31 मार्च तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेज बंद किए जा चुके हैं। इसके अलावा सरकारी पार्क और चिड़ियाघर भी बंद हैं। बावजूद इसके प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 

बता दें कि पटना शहर स्थित एम्स में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज सैफ अली (38) की मौत हो गयी है। बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि पटना एम्स में कोराना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मौत हो चुकी है और वहां भर्ती कोरोना वायरस संक्रमित एक अन्य मरीज (इटली से आयी एक महिला) को पृथक रखा गया है ।

मुख्य सचिव ने बताया कि सैफ पटना एम्स में भर्ती होने के पूर्व कहां—कहां इलाज कराया और किन-किन लोगों के संपर्क में रहा उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। पटना एम्स के निदेशक डॉ। प्रभात कुमार ने रविवार को बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित उक्त मरीज की मौत कल सुबह उनके अस्पताल में हुई थी।

उन्होंने बताया कि उक्त मरीज कतर से आया था और उनकी किडनी फेल होने के कारण उन्हें पृथक रखा गया था । बिहार के मुंगेर जिला निवासी सैफ को गत 20 मार्च को पटना एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था । पटना एम्स के अधीक्षक डॉ। सी एम सिंह ने बताया कि उक्त मरीज के सैंपल को जांच के लिए 20 मार्च को ही आरएमआरआई भेजा गया था पर जांच रिपोर्ट उसकी मौत के बाद कल शाम को प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि पटना एम्स में वर्तमान में कोरोना वायरस से संदिग्ध छह मरीज भर्ती है जिनकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है ।

पटना एम्स प्रशासन द्वारा उक्त मरीज की रिपोर्ट आने के पहले ही उसके शव को परिजनों को सौंप दिये जाने के बार में पटना एम्स के उपाधीक्षक डॉ। योगेश कुमार ने बताया कि पूर्व में निर्धारित मानक के अनुसार शव को अंतिम संस्कार के लिए मृतक के परिजनों को सौंपा गया था। उन्होंने बताया कि उक्त मरीज का इलाज कर रहे सभी अस्पताल कर्मियों की जांच करवाये जाने के साथ नए मानक के तहत कोरोना वायरस संदिग्ध मरीजों के लिए अलग-अलग कमरे की व्यवस्था की गयी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनीतीश कुमारहरदीप सिंह पुरीसीओवीआईडी-19 इंडियाबिहारबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?