लाइव न्यूज़ :

बिहार लौटे 2000 से ज्यादा मजदूर पाए गए कोरोना पॉजिटिव, सीएम नीतीश कुमार ने लिया कठोर फैसला, जारी किए जरूरी निर्देश

By भाषा | Updated: May 30, 2020 05:34 IST

बिहार लौटने वाले कई श्रमिकों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संक्रमण रोकने के लिए हाल में आए लोगों को पृथकवास केंद्र में पहले से रह रहे कामगारों से अलग रखने को कहा है। राज्य सरकार ने वापस आने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए 14 दिन पृथकवास केंद्र में रहना अनिवार्य कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार लौटने वाले कई श्रमिकों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संक्रमण रोकने के लिए हाल में आए लोगों को पृथकवास केंद्र में पहले से रह रहे कामगारों से अलग रखने को कहा है।राज्य सरकार ने वापस आने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए 14 दिन पृथकवास केंद्र में रहना अनिवार्य कर दिया है।

पटना।बिहार लौटने वाले कई श्रमिकों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संक्रमण रोकने के लिए हाल में आए लोगों को पृथकवास केंद्र में पहले से रह रहे कामगारों से अलग रखने को कहा है। राज्य सरकार ने वापस आने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए 14 दिन पृथकवास केंद्र में रहना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद ही उन्हें घर जाने की अनुमति और यात्रा खर्च के तौर पर 1,000 रुपये भी दिए जा रहे हैं । केंद्र द्वारा श्रमिकों को लाने के लिए श्रमिक ट्रेनें चलाने पर सहमति के बाद महीने के आरंभ से अब तक 15 लाख से ज्यादा मजदूर वापस आए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक तीन मई के बाद से वापस आए 2,000 से ज्यादा श्रमिक संक्रमित पाए गए हैं । महामारी की स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुमार ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि हाल में आए श्रमिकों को पृथकवास में पहले से रह रहे श्रमिकों से अलग रखा जाए।

बिहार में कोविड-19 के 174 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 3,359 पहुंची

बिहार में कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 19 हो गयी। यहां एक अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई, जबकि भोजपुर और भागलपुर जिले के दो अन्य लोगों की मौत के बाद उनके नमूने की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य में 174 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे संक्रमण के कुल मामले 3,359 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 1,209 है, जबकि अब तक 72,256 नमूनों का परीक्षण किया गया है। सीवान के एक 62 वर्षीय व्यक्ति, जो मुंबई गए थे, को संक्रमित पाए जाने पर नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल अधीक्षक एन के सिंह ने बताया कि उसने आज दोपहर बाद अंतिम सांस ली।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी कई बीमारियों से पीड़ित था। भोजपुर जिले में कोविड-19 के कारण दूसरी मौत हुई है। 55 वर्षीय एक प्रवासी श्रमिक की 26 मई को मौत हो गई थी, जिसके नमूने की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। बिहार के सभी 38 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार, अभी तक 2,310 प्रवासी मजदूरों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, जो अन्य राज्यों से बिहार लौटे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाप्रवासी मजदूरनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप