नपुंसकता के शिकार हो गए हैं सीएम नीतीश!, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा-जंगलराज रिटर्न की घटनाएं

By एस पी सिन्हा | Published: December 7, 2022 03:36 PM2022-12-07T15:36:24+5:302022-12-07T15:37:46+5:30

अश्विनी चौबे के विवादित बयान पर जदयू ने करारा पलटवार किया है। जदयू ने कहा कि अश्विनी चौबे को मानसिक अस्पताल में इलाज करवाना चाहिए।

CM Nitish kumar and Bihar government become victims impotence Union Minister Ashwini Choubey said Incidents Jungle Raj return JDU counterattack | नपुंसकता के शिकार हो गए हैं सीएम नीतीश!, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा-जंगलराज रिटर्न की घटनाएं

मुख्यमंत्री से मैं कहना चाहूंगा कि आप से बिहार चलने वाला नहीं है।

Highlights बिहार में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं।अश्विनी चौबे ने कहा कि मैं इसलिए कह रहा हूं कि 2 दिन से हत्याएं हो रही है, लेकिन सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन है। मुख्यमंत्री से मैं कहना चाहूंगा कि आप से बिहार चलने वाला नहीं है।

पटनाः केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार सरकार और मुख्यमंत्री पूरे तरीके से नपुंसकता के शिकार हो गए हैं। बिहार में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं।

 

इसतरह से बिहार में फिर से जंगलराज रिटर्न की घटनाएं दोहराई जा रही हैं। इस तरह की घटना के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। वहीं, अश्विनी चौबे के इस विवादित बयान पर जदयू ने करारा पलटवार किया है। जदयू की ओर से कहा गया है कि अश्विनी चौबे को मानसिक अस्पताल में इलाज करवाना चाहिए।

अश्विनी चौबे ने कहा कि मैं इसलिए कह रहा हूं कि 2 दिन से हत्याएं हो रही है, लेकिन सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन है। महिलाओं पर अरवल के अंदर दो-दो घर में गलत नियत से घुसा और मां-बेटी को पेट्रोल डालकर जला दिया। इसे जंगलराज नहीं तो और क्या कहा जाएगा? इसके बाद भी मुख्यमंत्री अपना पीठ थपथपा रहे हैं।

48 घंटे के अंदर में 6 घटनाएं हुई है। मुख्यमंत्री से मैं कहना चाहूंगा कि आप से बिहार चलने वाला नहीं है। बिहार में जो आपने प्रगति किया है उससे निजात दिलाई है और इस्तीफा देकर तपस्वी का जीवन यापन करिए। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि राज्य में जंगलराज के जिम्मेदार डमी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।

नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि बिहार में नीतिश कुमार ने दोबारा से जंगलराज लाने का काम किया है। मुख्यमंत्री बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाने का भरोसा देकर सत्ता में आए थे। लेकिन, अब वह फिर से बिहार को जंगलराज की तरफ लेकर जा रहे हैं।

वहीं, मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के बारे में अश्विनी चौबे ने कहा कि वहां भाजपा को बढ़त मिली है। पार्टी जरूर वहां जीतने में कामयाब रहेगी। हिमाचल प्रदेश व गुजरात में चुनाव के दौरान मैंने भी प्रचार किया है, वहां एक बार फिर से भाजपा रिकार्ड सीट जीतकर सरकार बनाने में कामयाब होगी। 

वहीं, अश्विनी चौबे के नीतीश कुमार पर दिये बयान को लेकर जदयू ने करारा पलटवार किया है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर हमला बोलते हुए कहा कि अश्विनी चौबे का मानसिक हालत ठीक नहीं है। उनको राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। नीतीश कुमार को नपुंसक बताना मानसिक बीमारी की निशानी है। 

Web Title: CM Nitish kumar and Bihar government become victims impotence Union Minister Ashwini Choubey said Incidents Jungle Raj return JDU counterattack

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे