PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक, CM ममता बनर्जी ने ट्रेन सर्विस बहाल करने का किया विरोध

By स्वाति सिंह | Published: May 11, 2020 04:14 PM2020-05-11T16:14:20+5:302020-05-11T16:18:47+5:30

भारतीय रेल ने रविवार को कहा कि उसकी योजना 12 मई से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू करने की है, और शुरुआत में चुनिंदा मार्गों पर 15 जोड़ी ट्रेनें (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेनें) चलायी जाएंगी। साथ ही रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों में सीटें आरक्षित कराने वाले यात्रियों को प्रस्थान के समय से कम से कम एक घंटा पहले रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा।

CM Mamata Banerjee opposes reinstatement of train service, PM Modi's meeting with CMs on Covid-19 continues | PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक, CM ममता बनर्जी ने ट्रेन सर्विस बहाल करने का किया विरोध

लॉकडाउन के बीच मोदी सरकार ने 12 मई से सीमित ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला लिया है।

HighlightsPM नरेंद्र मोदी की विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत जारी है।CM ममता बनर्जी ने ट्रेन सर्विस को बहाल किए जाने का विरोध किया है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत जारी है। कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ यह पांचवीं बैठक है। सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्रेन सर्विस को बहाल किए जाने का विरोध किया है। दरअसल, लॉकडाउन के बीच मोदी सरकार ने 12 मई से सीमित ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला लिया है।

न्यूज चैनल टाइम्स नाउ ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ममता ने स्पेशल ट्रेनों को चलाए जाने पर ऐतराज जताया है। बहुत मुमकिन है कि पीएम के साथ मीटिंग में भी यह मुद्दा उठे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ यह बैठक 2 चरणों में है। एक ब्रेक के बाद शाम 6 बजे से दूसरा चरण शुरू होगा। 

बता दें कि भारतीय रेल ने रविवार को कहा कि उसकी योजना 12 मई से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू करने की है, और शुरुआत में चुनिंदा मार्गों पर 15 जोड़ी ट्रेनें (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेनें) चलायी जाएंगी। साथ ही रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों में सीटें आरक्षित कराने वाले यात्रियों को प्रस्थान के समय से कम से कम एक घंटा पहले रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा। भारतीय रेल ने कहा कि शुरुआत में सभी 15 राजधानी ट्रेनों के मार्गों पर वातानुकुलित सेवाएं शुरु होंगी और उनका किराया सुपर-फास्ट ट्रेनों के समान होगा। ये विशेष ट्रेनें नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी और डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी को जाएंगी। 

देशभर में 67 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

बता दें कि देश में कोरोनावायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन (COVID-19 Lockdown) के बावजूद कोरोना से करीब 67 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं।  देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के 4,213 मामले सामने आए हैं जिसके बाद सोमवार तक देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 67,152 पर पहुंच गई। वहीं 97 लोगों की मौत के बाद कोरोना वायरस अब तक देश में 2,206 लोगों की जान ले चुका है। 

मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 संक्रमित 44,029 लोगों का उपचार हो रहा है जबकि 20,916 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ अब तक 31।15 फीसदी लोग स्वस्थ हो चुके हैं।’’ रविवार सुबह से 97 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र के 53, गुजरात के 21, पश्चिम बंगाल के 14 और तमिलनाडु के तीन लोग हैं। वहीं आंध्र प्रदेश, बिहार, हरियाणा, कर्नाटक और राजस्थान के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। 

कोरोना वायरस से देश में अबतक 2206 लोगों की हो चुकी है मौत  

देश में कुल 2,206 मौतों में से महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा 832 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं गुजरात में 493, मध्य प्रदेश में 215, पश्चिम बंगाल में 185, राजस्थान में 107, उत्तर प्रदेश में 74, दिल्ली में 73, तमिलनाडु में 47 और आंध्र प्रदेश में 45 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक और पंजाब में 31-31 लोगों की मौत हुई। तेलंगाना में 30, हरियाणा में 10, जम्मू-कश्मीर में नौ, बिहार में छह और केरल में चार लोगों की मौत हुई। झारखंड और ओडिशा में तीन-तीन जबकि हिमाचल प्रदेश, असम और चंडीगढ़ में दो-दो लोगों की मौत हुई। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मेघालय और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। 

जानें अन्य राज्यों का क्या है हाल 

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से 70 फीसदी से ज्यादा उन लोगों की मौत हुई है जो पहले से ही विभिन्न तरह की बीमारियों के शिकार थे। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे ज्यादा संक्रमण के 22,171 मामले महाराष्ट्र से हैं। वहीं गुजरात में 8,194, तमिलनाडु में 7,204, दिल्ली में 6,923, राजस्थान में 3,814, मध्य प्रदेश में 3,614 और उत्तर प्रदेश में 3,467 लोग संक्रमित हैं। आंध्र प्रदेश में संक्रमण के 1,980, पश्चिम बंगाल में 1, 939 और पंजाब में 1,823 मामले सामने आए हैं। तेलंगाना में 1,196, जम्मू-कश्मीर से 861, कर्नाटक में 848, हरियाणा में 703 और बिहार में 696 मामले हैं। वहीं केरल में 512 और ओडिशा में 377 मामले हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ में 169, झारखंड में 157, त्रिपुरा में 150, उत्तराखंड में 68, असम में 63, छत्तीसगढ़ में 59, हिमाचल प्रदेश में 55 और लद्दाख में 42 मामले हैं। 

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 33 मामले, मेघालय में 13, पुडुचेरी में नौ और गोवा में सात मामले सामने आए हैं। मणिपुर में दो मामले तथा मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और दादर नगर हवेली में एक-एक मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘ हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) से किया जा रहा है जबकि राज्यवार आंकड़ें पुष्टि और मिलान का विषय हैं। 
 

Web Title: CM Mamata Banerjee opposes reinstatement of train service, PM Modi's meeting with CMs on Covid-19 continues

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे