लाइव न्यूज़ :

सीएम ममता बनर्जी ने मुझे हर मौके पर अपमानित किया, अपने पद का अनादर किया: राज्यपाल धनखड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2019 20:37 IST

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के विशेष सत्र में अन्य गणमान्य व्यक्तियों के बाद उन्हें संबोधन के लिए आमंत्रित कर प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी की आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा।राज्यपाल और ममता बनर्जी सरकार के बीच वाकयुद्ध चलता रहता है।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और सीएम ममता बनर्जी के बाज वाकयुद्ध जारी है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि ममता बनर्जी को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए और आगे का रास्ता तलाशना चाहिए। धनखड़ ने कहा कि राज्य सरकार के साथ कामकाजी संबंधों में सुधार होना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी ने मुझे हर मौके पर अपमानित किया, अपने पद का अनादर किया।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हर मौके पर उनका अपमान कर रही हैं और उन्हें नियमित रूप से सरकारी फैसलों की जानकारी नहीं दी जा रही।

धनखड़ ने कहा कि इससे उनका ही कद "छोटा" होगा। उन्होंने कहा कि मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और उन्हें आत्ममंथन कर आगे का रास्ता तलाशना चाहिए। राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष बीमान बोस पर आरोप लगाया कि उन्होंने 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर आयोजित विशेष सत्र के दौरान अन्य गणमान्य व्यक्तियों के बाद संबोधन के लिये उन्हें बुलाकर "प्रोटोकॉल का उल्लंघन" किया। धनखड़ ने कहा, "क्या आपने भारत के किसी राज्य में कभी देखा है कि राज्यपाल को संबोधन के लिये पांचवें नंबर पर बुलाया जाए।

मुझसे पहले पूर्व राज्यपाल (एम के नारायणन), लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष (मीरा कुमार) और चुनाव आयोग के पूर्व आयुक्त (एस वाई कुरैशी) को बुलाया गया।" उन्होंने कहा, "यह प्रोटोकॉल का घोर उल्लंघन है। इस अपमान से बहुत दुखी हूं। उस दिन के महत्व को ध्यान में रखते हुए मैं वहां पहुंचा...उनका आचरण काफी असंतोषजनक है।"

धनखड़ ने ममता बनर्जी पर हमले जारी रखते हुए कहा कि संवैधानिक प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री को सरकार के फैसलों के बारे में राज्यपाल को जानकारी देनी होती है, लेकिन बनर्जी ने एक बार भी ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री के तौर पर राज्यपाल को जानकारी देना उनका संवैधानिक कर्तव्य है।"

राज्यपाल ने कहा, "बुलबुल चक्रवात के बाद मैंने उन्हें पत्र लिखकर जानकारी देने के लिये कहा। लेकिन सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह थी कि प्रधान गृह सचिव ने उन्हें इसके बारे में जानकारी दी। मैं इस तरह के आचरण पर आपत्ति जताता हूं। मुख्यमंत्री से मेरे संवाद का जवाब केवल उनके द्वारा ही दिया जाना चाहिये, किसी और के जरिये नहीं।"

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव