लाइव न्यूज़ :

आतिशी ने बिजली कंपनियों और LG के बीच 'सांठगांठ' का लगाया आरोप, सीएम केजरीवाल ने दिए बिजली सब्सिडी ऑडिट के आदेश

By रुस्तम राणा | Updated: March 27, 2023 14:54 IST

केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी ने दावा किया, "केजरीवाल सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त बिजली को रोकने के लिए उच्च स्तर पर साजिश रची जा रही है। मुख्यमंत्री और बिजली मंत्री को फाइलें नहीं दिखाई जा रही हैं... यह दर्शाता है कि कुछ गड़बड़ है।"

Open in App
ठळक मुद्देआतिशी ने दावा किया, दिल्लीवासियों की मुफ्त बिजली को रोकने के लिए उच्च स्तर पर साजिश रची जा रही हैकहा- केजरीवाल सरकार ने डिस्कॉम को दी जा रही बिजली सब्सिडी के ऑडिट का आदेश दिया हैआप सरकार की बिजली मंत्री ने दिल्ली के एलजी पर गंभीर आरोप लगाए

नई दिल्ली:दिल्ली की बिजली मंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिस्कॉम को दी जा रही बिजली सब्सिडी के ऑडिट का आदेश दिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप मंत्री ने कहा कि भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के पैनल में शामिल एजेंसियां ऑडिट करेंगी और इस संबंध में निर्देश दो से तीन दिनों में जारी किए जाएंगे।

आतिशी ने दावा किया, "केजरीवाल सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त बिजली को रोकने के लिए उच्च स्तर पर साजिश रची जा रही है। मुख्यमंत्री और बिजली मंत्री को फाइलें नहीं दिखाई जा रही हैं... यह दर्शाता है कि कुछ गड़बड़ है।" उन्होंने आरोप लगाया, "डिस्कॉम बोर्ड में सरकार द्वारा नियुक्त विशेषज्ञों को पहले हटा दिया गया था और अब सवाल उठाया जा रहा है कि क्या एलजी डिस्कॉम के साथ सांठगांठ कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, मीडिया से पता चला कि एलजी ने बिजली सब्सिडी पर दिल्ली सरकार को कुछ संज्ञान में लेने को कहा लेकिन आजतक फाइल हमारे पास नहीं पहुँची। इससे पहले एलजी ने डिस्कॉम में सरकार के एक्सपर्ट्स को हटाया। क्या एलजी की बिजली कंपनियों से कोई सांठ-गांठ है?

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली की मंत्री ने कहा, फ्री बिजली के लिए जो पैसे दिए गए, उनका स्पेशल ऑडिट केजरीवाल सरकार करवा रही है। उन्होंने आरोप में कहा कि एलजी साहब ऐड़ी चोट का जोर लगा रहे हैं कि उनके पसंदीदा आईएएस अफसर डिस्कॉम के बोर्ड पर होंगे। उन्होंने कहा, जनता के पैसे का ये मिलकर दुरुपयोग तो नहीं कर रहे? इसलिए ये ऑडिट किया जा रहा है। 

टॅग्स :आतिशी मार्लेनाअरविंद केजरीवालएलजीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?