लाइव न्यूज़ :

"कोई बिरला ही कर सकता है ऐसी सेवा", पीएम मोदी के 24 वर्षों के निस्वार्थ सफर पर बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2026 08:31 IST

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- बिना अवकाश लिए 24 वर्षों से नि:स्वार्थ सेवा कोई बिरला ही कर सकता है

Open in App

CM Mohan Yadav:  ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘नेशन फर्स्ट’ की सोच और जनसेवा के लिए पूर्ण समर्पण की भावना से हमें प्रेरणा मिलती है। बिना कोई अवकाश लिए लगातार 24 वर्षों से देश और देशवासियों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करना कोई बिरला ही कर सकता है। आज प्रधानमंत्री जी का जीवन और समर्पण करोड़ों देशवासियों के लिए एक आदर्श उदाहरण बन चुका है।’ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में सबसे अधिक समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले व्यक्ति बनने की उपलब्धि हासिल करने के बाद उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कही।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में सर्वाधिक समय तक शासन प्रमुख के रूप में सेवा का कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने एक ऐसा मील का पत्थर स्थापित किया है, जिसकी नींव राष्ट्र सेवा, जनकल्याण, कड़ी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण पर टिकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में आज हमारा देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। गरीब, युवा, किसान, महिला सहित देश के हर नागरिक के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री मोदी सतत रूप से बिना रुके कार्य कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनके नेतृत्व में वैश्विक मंच पर भी भारत की प्रतिष्ठा को ऊंचाइयां मिली हैं। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत देश ही नहीं समूचे विश्व में लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी पर बढ़ रहा है। एक राजनेता के तौर पर आज प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया पर विश्व में सबसे अधिक फॉलोवर्स हैं, जो इस बात का प्रतीक है कि प्रधानमंत्री जी पर जनता का स्नेह और समर्थन लगातार बढ़ रहा है।

डॉ. यादव ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के ये दिन सुशासन, निष्ठा और प्रत्येक नागरिक की अथक सेवा के प्रति उनके गहरे समर्पण को दर्शाते हैं। पहले उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अतुलनीय सेवाएं दी और अब वे प्रधानमंत्री के रूप में देश को सर्वोच्च मानते हुए जनकल्याण में जुटे हैं। देश को गौरव को सम्मान दिलाने की उनकी यह सेवा सभी के लिए अनुकरणीय है।

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार 8931 दिन सरकार प्रमुख रहते हुए, पहले लगातार गुजरात का सीएम और फिर भारत का पीएम रहने के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8930 दिनों के शासन करने का रिकॉर्ड तोड़ा।

टॅग्स :मोहन यादवनरेंद्र मोदीMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो