लाइव न्यूज़ :

उम्र कब मायने रखती है, जब आपकी शारीरिक और मानसिक क्षमताएं कम हो जाती हैं?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-पीएम मोदी के साथ ऐसा नहीं, साल महज एक संख्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2025 17:35 IST

प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को 75 साल के हो गए। जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद भारत के तीसरे सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री हैं और सबसे लंबे सतत कार्यकाल के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशारीरिक और मानसिक क्षमता को देखते हुए उम्र सिर्फ एक संख्या है।प्रधानमंत्री मोदी के साथ ऐसा नहीं है।भविष्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तय करेगी।

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उम्र महज एक संख्या है और उन्हें तब तक देश का नेतृत्व करते रहना चाहिए जब तक उनमें क्षमता है। फडणवीस ने ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘‘युवाओं और जेन-जेड के लिए अप्रासंगिक’’ हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग सोचते हैं कि नेपाल में जो हुआ वह यहां होगा, उन्हें पड़ोसी देश चले जाना चाहिए। ‘जेन जेड’ पीढ़ी से तात्पर्य 1997 से 2012 के बीच पैदा हुए युवाओं से है। प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को 75 साल के हो गए।

वह जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद भारत के तीसरे सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री हैं और सबसे लंबे सतत कार्यकाल के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। मोदी को एक दूरदर्शी और कुशल नेता बताते हुए फडणवीस ने कहा, ‘‘उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता को देखते हुए उम्र उनके लिए सिर्फ एक संख्या है।

उम्र कब मायने रखती है - जब आपकी शारीरिक और मानसिक क्षमताएं कम हो जाती हैं... लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के साथ ऐसा नहीं है। उन्हें तब तक हमारा नेतृत्व करते रहना चाहिए जब तक उनमें क्षमता है।’’ अपने बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्राह्मण होना उनकी राजनीतिक राह में कोई बाधा नहीं है और उनका भविष्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तय करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘पूरा महाराष्ट्र मेरी जाति को जानता है और उन्होंने मुझे स्वीकार कर लिया है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे राज्य की बागडोर सौंपी और उसके बाद के तीन चुनावों में, मेरे नेतृत्व में भाजपा ने 100 से अधिक सीटें जीती हैं। इसलिए राजनीति में नकारात्मक माने जाने वाला जाति का मुद्दा सुलझ गया है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या वह राष्ट्रीय स्तर पर कोई भूमिका निभाएंगे, फडणवीस ने कहा कि वह पांच साल के मौजूदा कार्यकाल तक राज्य का नेतृत्व करते रहेंगे, जिसके बाद पार्टी उनके भविष्य के बारे में फैसला करेगी। समाचार पत्रों में हाल में आए ‘‘देवाभाऊ’’ विज्ञापनों के बारे में एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने इसे यह दिखाने के लिए प्रकाशित किया कि राज्य छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों के अनुसार काम कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह चुनौतियों से भागते नहीं हैं और उनका डटकर मुकाबला करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कुछ दिन पहले मराठा आरक्षण मुद्दा एक चुनौती थी, तो अब यह भारी बारिश और बाढ़ है। यह शासन और लोकतंत्र की सुंदरता है। राजनीति में कोई भी मुद्दा स्थायी नहीं होता है।’’ ‘जेन-जेड’ पर राहुल गांधी के ‘एक्स’ पर डाली गयी पोस्ट पर एक सवाल का जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस नेता युवाओं और जेन जेड के लिए अप्रासंगिक हैं।

फडणवीस ने कहा, ‘‘भारत की जेन-जेड स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी में शामिल है, एआई में इंजीनियर...वे सिलिकॉन वैली में हैं। भारत की जेन जेड अलग तरह से सोचती है। जो लोग सोचते हैं कि नेपाल में जो हुआ वह यहां होगा, उन्हें पड़ोसी देश चले जाना चाहिए।’’ जब उनसे भाजपा अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम की चर्चा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसकी चर्चा केवल मीडिया में हो रही है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदेवेंद्र फड़नवीसमुंबईमहाराष्ट्रआरएसएसनेपालराहुल गांधीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?