लाइव न्यूज़ :

भारत के विश्व गुरु बनने के मुद्दे पर सीएम भूपेश बघेल ने उठाया सवाल, कहा- केवल जनसंख्या छोड़ बाकी चीजों में हम अपने पड़ोसी देशों से भी है पीछे

By आजाद खान | Updated: February 12, 2023 11:18 IST

इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि "भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए साधु-संतों सहित हम सभी को सामूहिक रूप से काम करने की आवश्यकता है।"

Open in App
ठळक मुद्देसीएम भूपेश बघेल ने भारत के विश्व गुरु बनने के मुद्दे पर बोला है। उन्होंने सवाल उठाया है कि हम अपने पड़ोसी देशों से भी पीछे है। ऐसे में उन्होंने भारत के विश्व गुरु बनने के मुद्दे को लेकर सवाल भी उठाया है।

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने भारत के विश्व गुरु बनने के मुद्दे पर बोला है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा है कि हम केवल जनसंख्या में आगे है बाकी और सभी चीजों में काफी पीछे है। उनके अनुसार, हम अपने पड़ोसी देशों से जनसंख्या के अलावा किसी भी चीज में आगे नहीं है। ऐसे में उन्होंने सवाल पूछा है कि इस हालत में हम विश्व गुरु कैसे बन सकते है?

आपको बता दें कि सीएम भूपेश बघेल का यह बयान तब सामने आया है जब आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा था कि भारत के विश्व गुरु बनाने के लिए देश के सभी लोग को सामूहिक रूप से काम करना होगा। यही नहीं सीएम भूपेश बघेल ने अपने बयान में पीएम मोदी समेत कई और नेताओं पर भी निशाना साधा है। 

क्या बोले सीएम भूपेश बघेल 

सीएम भूपेश बघेल ने भारत के विश्व गुरु बनने पर बोलते हुए कहा है कि भारत अंतरराष्ट्रीय सूचकांकों में टॉप टेन में नहीं है। ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया है और कहा है कि "जनसंख्या में जरूर हम आगे हैं मगर गरीबी, शिक्षा सभी में हम लोग निचले पायदान पर हैं। हम अपने पड़ोसी देशों से भी पीछे हैं, तो हम विश्व गुरु कैसे बन सकते हैं?"

उनके अनुसार, जहां भारत भुखमरी, गरीबी, शिक्षा जैसे मुद्दे पर अपने पड़ोसी देश नेपाल और बांग्लादेश से भी पीछे है वहीं इस हालत में यह विश्व गुरु कैसे बनेगा। वहीं इस मुद्दे को लेकर मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा था कि ने केवल साधु-संत बल्कि हर किसी को सामूहिक रुप से मिलकर भारत के विश्व गुरु बनने में उसकी मदद करनी चाहिए। 

सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर भी साधा है निशाना

इससे पहले पीएम मोदी ने नेहरू के सरनेम को कांग्रेस के नेताओं द्वारा नहीं इस्तेमाल करने को लेकर एक बयान दिया था। ऐसे में पीएम मोदी के उस बयान पर तंज कसते हुए सीएम भूपेश बघेल ने जवाब दिया है और कहा है कि इस हिसाब से बीजेपी के नेताओं को दादा के बजाए नाना का सरनेम लिखना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा है कि पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि वे कितनों पर भारी पड़ गए है। ऐसे में इसका जवाब देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि अगर वे सब पर भारी पड़ते तो वे अडानी पर भी बोल सकते थे। उन्होंने आगे कहा कि अडानी सब पर भारी पड़ा गया है और यही कारण है कि सत्तापक्ष के लोग अडानी के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोल पा रहे है।  

टॅग्स :भूपेश बघेलआरएसएसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?