लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- LNJP व राजीव गांधी अस्पताल में ICU बेड की संख्या बढ़ायी गयी

By भाषा | Updated: July 6, 2020 18:02 IST

कुछ दिन पहले तक, दिल्ली के एलएनजेपी में 60 आईसीयू बेड और राजीव गांधी अस्पताल में 45 आईसीयू बेड थे। उन्हें बढ़ाकर क्रमशः 180 और 200 कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का दौरा करने के तुरंत बाद आईसीयू बेड में वृद्धि के बारे में ट्वीट किया।अरविंद केजरीवाल ने राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ठीक हुए 1,000 वें कोविड-19 मरीज को सम्मानित भी किया। देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, अब भारत दुनिया में संक्रमण के मामले में तीसरे स्थान पर है।

नयी दिल्लीदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि सरकार अपने अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए आईसीयू बेड की क्षमता बढ़ाने के लिए हर प्रयास कर रही है तथा लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में इनकी संख्या बढ़कर क्रमश: 180 और 200 की गयी है।

दोनों अस्पताल राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 अस्पताल हैं। केजरीवाल ने राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का दौरा करने के तुरंत बाद कोरोना वायरस रोगियों के लिए आईसीयू बेड में वृद्धि के बारे में ट्वीट किया। उन्होंने अस्पताल में ठीक हुए 1,000 वें कोविड-19 मरीज को सम्मानित भी किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कुछ दिन पहले तक, एलएनजेपी में 60 आईसीयू बेड और राजीव गांधी अस्पताल में 45 आईसीयू बेड थे। उन्हें बढ़ाकर क्रमशः 180 और 200 कर दिया गया है। कोविड अस्पतालों में बेड की पर्याप्त व्यवस्था करने के बाद, सरकार अब आईसीयू बेड बढ़ाने के लिए सभी प्रयास कर रही है।’’

भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना के मामले 24 हजार से अधिक-

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 24, 248 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अब तक कोरोना से कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 697413 जा पहुंची है। ये लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना से 24 हजार से ज्यादा नए मामले देश में सामने आए हैं। साथ ही देश में लगातार चौथे दिन संक्रमण के 20,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में 425 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई है। 

भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 19693 हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 253287 है। वहीं, 424432 लोग इस महामारी से ठीक/डिस्चार्च भी हुए हैं। वहीं, आईसीएमआर ने बताया है कि 5 जुलाई तक देश में 99,69,662 सैंपल टेस्ट हुए हैं। इसमें कल यानी रविवार को 1,80,596 सैंपल टेस्ट हुए हैं। इससे पहले रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24,850 नए मामले सामने आए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसअरविंद केजरीवालदिल्लीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया