लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, कहा- सबसे तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने का आ गया वक्त

By भाषा | Updated: March 11, 2019 05:26 IST

दिल्ली की सात लोकसभा सभा सीटों पर मतदान 12 मई को होगा। केजरीवाल ने कहा, ‘‘ दिल्ली और देश के लोग इस दिन का इंतजार कर रहे थे।

Open in App

चुनाव आयोग की ओर से आम चुनाव का रविवार को एलान के बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी सरकार को भारत के इतिहास की ‘सबसे तानाशाह और संघीय ढांचा विरोधी’ हुकूमत बताते हुए कहा कि लोगों की मदद से इसे उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ आखिरकार ‘हम जनता’ के पास, हमारे लोकतंत्र की असली ताकत के पास चीजें लौटी हैं।

भारत के इतिहास की सबसे तानाशाह और संघीय ढांचा विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। यह समय नोटबंदी, नौकरियों, व्यापारियों की बर्बादी और विभिन्न समुदायों के बीच भाईचारे को खत्म करने पर सवाल पूछने का है।’’ गौरतलब है कि चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा। दिल्ली की सात लोकसभा सभा सीटों पर मतदान 12 मई को होगा। केजरीवाल ने कहा, ‘‘ दिल्ली और देश के लोग इस दिन का इंतजार कर रहे थे।

मोदी सरकार ने सभी संवैधानिक और लोकतांत्रिक मानदंडों का उल्लंघन कर दिल्ली सरकार को अपमानित किया और पंगु बना दिया।’’ आप ने दिल्ली की सात में से छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पार्टी ने पूर्वी दिल्ली से आतिशी, उत्तर पूर्वी दिल्ली से दिलीप पांडे, दक्षिणी दिल्ली से राघव चड्ढा, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से गुगन सिंह और चांदनी चौक से पंकज गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। पश्चिमी दिल्ली के लिए अभी प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया गया है। भाषा नोमान शाहिद शाहिद

टॅग्स :लोकसभा चुनावअरविन्द केजरीवालनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे